.

लखनऊ में रावण दहन कार्यक्रम में पीएम ने लिया भाग, दिल्ली में जले रावण रूपी डेंगू और चिकनगुनिया

देश भर में रावण दहन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के ऐश बाग में रावण दहन के कार्यक्रम में शामिल हुए।

News Nation Bureau
| Edited By :
11 Oct 2016, 06:30:12 PM (IST)

नई दिल्ली:

देश भर में रावण दहन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के ऐश बाग में रावण दहन के कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी के साथ राजनाथ सिंह, राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राज्यपाल राम नाइक, यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। वहीं दिल्ली में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया रूपी रावण दहन किया गया।

Symbolic "Sudarshan Chakra" presented to PM Narendra Modi at Aishbagh Ramleela Ground (Lucknow) pic.twitter.com/DUnd21BzpG

— ANI UP (@ANINewsUP) October 11, 2016

दिल्ली के रामलीला मैदान में देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेता पहुंचे। तीनों ने रावण दहन से पहले वहां राम और लक्ष्मण के रूप में मौजूद दोनों कलाकारों को तिलक किया। जिसके बाद रावण दहन किया गया।

Dussehra Celebrations at Atnav Dharmik Ramleela in Delhi pic.twitter.com/DSaiJ4ChQj

— ANI (@ANI_news) October 11, 2016

Delhi: Pres Pranab Mukherjee, Vice President Hamid Ansari, Manmohan Singh & Sonia Gandhi at Dussehra Celebrations at Atnav Dharmik Ramleela pic.twitter.com/p1LrS0rD5E

— ANI (@ANI_news) October 11, 2016

वहीं बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रावण दहन कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम में पटना के गांधी मैदान में किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Patna: Bihar CM Nitish Kumar at “Ravan Dahan” function at Gandhi Maidan pic.twitter.com/6eYPfz0s6m

— ANI (@ANI_news) October 11, 2016

Delhi: Dengue, chikungunya and malaria themed effigies to be burnt at Kashmiri gate #Dussehra pic.twitter.com/sZ6FO56vDA

— ANI (@ANI_news) October 11, 2016

गौरतलब है कि दिल्ली में रावण का यह थीम इसलिए लिया गया है कि दिल्लीवासी इन दिनों डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से परेशान हैं और प्रशासन इस पर पूरी तरह से काबू पाने में नाकाम है।