.

हिमाचल चुनावः हार के बाद वीरभद्र सिंह ने CM पद से दिया इस्तीफा

हिमाचल चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
19 Dec 2017, 02:41:02 PM (IST)

शिमला:

हिमाचल चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव में पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 44 जबकि कांग्रेस को 21 सीटें मिली है।

वीरभद्र सिंह ने शिमला में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के पद और कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री का इस्तीफा स्वीकार कर उन्हें अगली व्यवस्था होने तक राज्य का नेतृत्व करने की सलाह दी है।

सोमवार को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद वीरभद्र सिंह ने जनादेश को स्वीकार करते हुए पार्टी की हार की जिम्मेदारी ली थी। छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने 6,051 वोटों के अंतर से अर्की सीट पर जीत हासिल की है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें