.

डोकलाम विवाद से चीन को भारत की ताकत का अहसास हुआ: राजनाथ सिंह

लखनऊ में राजनाथ सिंह ने कहा कि डोकलाम विवाद के बाद चीन को भारत की असल ताकत का पता चला है और अब दोनों देशों के बीच कोई विवाद नहीं है।

News Nation Bureau
| Edited By :
16 Oct 2017, 12:23:36 AM (IST)

highlights

  • दो दिनों के लखनऊ दौरे पर हैं गृहमंत्री राजनाथ सिंह
  • पाकिस्तान और चीन पर राजनाथ सिंह का हमला, कहा- भारत अब कमजोर राष्ट्र नहीं
  • राजनाथ बोले- पीएम मोदी का लक्ष्य 2022 तक भारत से गरीबी को मिटाना है

नई दिल्ली:

अपने दो दिवसीय दौरे के तहत लखनऊ में मौजूद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है डोकलाम विवाद के बाद चीन को भारत की असल ताकत का पता चला है और अब दोनों देशों के बीच कोई विवाद नहीं है।

साथ ही राजनाथ ने पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए कहा कि पड़ोसी देश लगातार आतंकियों को भेजने का प्रयास कर रहा है लेकिन सुरक्षाबल हर दिन पांच से 10 आतंकियों को मार रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि वर्ष 2022 तक भारत से गरीबी पूरी तरह से मिटा दिया जाए और केंद्र सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान भारतीय सीमा में आतंकवादियों को भेजने का लगातार प्रयास कर रहा है। हम हर बार 5-10 को मार रहे हैं। भारत अब कमजोर राष्ट्र नहीं रहा।'

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बोले- राज्य का हो अलग झंडा, बेंगलुरू मेट्रो में हिंदी मंजूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, 'हिंदुस्तान में पहली बार कोई ऐसा प्रधानमंत्री आया हैं जिसने यह फैसला किया कि बड़े-बड़े बैंकों के दरवाजे पर दस्तक देने और प्रवेश करने का अधिकार केवल टाटा, बिड़ला और अंबानी को नहीं होना चाहिए बल्कि हिंदुस्तान के गरीबों को भी होना चाहिए।'

Our Prime Minister has set the aim of completely eliminating poverty in India by 2022: HM Rajnath Singh in Lucknow pic.twitter.com/S1tEHxIecF

— ANI UP (@ANINewsUP) October 15, 2017

राजनाथ सिंह ने चीन के साथ हुये डोकलाम विवाद पर कहा, 'इस विवाद के दौरान पड़ोसी देश भारत की ताकत को समझ गया है और अब दोनों देशों के बीच कोई विवाद नहीं है।'

Our issues with China have been resolved. China understood the strength of India: HM Rajnath Singh in Lucknow pic.twitter.com/zId98FuFqA

— ANI UP (@ANINewsUP) October 15, 2017

अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर आए राजनाथ ने कहा कि चीन के साथ हमारा विवाद सुलझ गया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा, जाखड़ ने करीब 2 लाख वोटों से दर्ज की जीत