.

बागपत हादसा: 22 की मौत, नाविक के खिलाफ केस दर्ज, योगी सरकार देगी दो लाख रुपये मुआवजा

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गुरुवार को यमुना नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट गई। नाव के पलटने के बाद आनन-फानन में मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

News Nation Bureau
| Edited By :
15 Sep 2017, 09:55:50 AM (IST)

New Delhi:

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गुरुवार को यमुना नदी में यात्रियों से भरी नाव पलटने से हुई 22 लोगों की मौत के मामले में नाविक और 50 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार नाव में करीब 60 लोग सवार थे। इसी दौरान नदी में नाव पलट गई। हादसे में मृत लोगों के परिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

दरअसल, नाव में सवार सभी लोग मजदूर वर्ग के थे। ये सभी हरियाणा मजदूरी करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि नाव की क्षमता केवल 15-20 लोगों की ही थी। ज्यादा लोग सवार होने की वजह से नाव बीच नदी में पलट गई।

और पढ़ें: कुआलालंपुर के स्कूल में लगी आग, 25 से ज्यादा बच्चों और स्टाफ की मौत

मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'बागपत में नाव पलटने से हुई मौतों का दुख है, सरकार को पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।'

बचाए हुए कुछ लोगों को बागपत और कुछ को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।  वहीं दूसरी ओर बिहार के मरांची में भी गंगा नदी में डूबने से 6 लोगों की मौत हो गई है। अभी मामले में और जानकारी आना बाकी है।

और पढ़ें: रोहिंग्या मुस्लिम की मदद के लिए आगे आया भारत, बांग्लादेश भेजेगा राहत सामग्री