दिल्ली: सबसे कम वजन के नाइजीरियन बच्चे का हुआ लीवर ट्रांसप्लांट
डॉक्टरों ने दावा किया है कि दुनिया में पहली बार सबसे कम वजन के बच्चे की सफल सर्जरी की गई है। इसके पहले जापान में सबसे कम वजन के बच्चे की सर्जरी की गई थी, जिसका वजन 2.45 किलो था।
नई दिल्ली:
दिल्ली में 2.1 किलो के नाइजीरियन बच्चे का लीवर ट्रांसप्लांट हुआ है। डॉक्टरों ने दावा किया है कि दुनिया में पहली बार सबसे कम वजन के बच्चे की सफल सर्जरी की गई है। इसके पहले जापान में सबसे कम वजन के बच्चे की सर्जरी की गई थी, जिसका वजन 2.45 किलो था।
मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कहना है कि लीवर ट्रांसप्लांट के जरिए लीवर और बोन मैरो की बीमारी ठीक करने में भी सफलता मिली है। नाइजीरिया के डेविड नाम के बच्चे की पहले वर्चुअल सर्जरी की गई थी।
डॉक्टर ने बताया कि 31 मई को नाइजीरिया में डेविड का जन्म हुआ था। उस वक्त उसका वजन 3.2 किलोग्राम था। कुछ दिनों बाद उसे ज्वॉइंडिसस हो गया और उसका वजन लगातार गिरने लगा। इसके बाद उसे हॉस्पिटल लाया गया, जहां जांच में पता चला कि वह जन्म से ही हेमोक्रोमेटोसिस से पीड़ित था। इस वजह से उसके लीवर में आयरन जमा हो गया था और लीवर फेल हो गया था।
बच्चे की सफल सर्जरी के बाद डेविड के पिता ने कहा कि उनके बेटे को नई जिंदगी मिल गई है।