.

दो भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नेवी के जवानों ने मारी गोली

मछली पकड़ने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्र में उतरे दो भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नेवी के जवानों ने गोली मारी दी

News Nation Bureau
| Edited By :
17 Nov 2016, 09:06:04 AM (IST)

नई दिल्ली:

मछली पकड़ने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में उतरे दो भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नेवी के जवानों ने गोली मारी दी जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायल दोनों मछुआरों को पुडुचेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी साल अक्टूबर महीने में श्रीलंका के नौसेना ने तमिलनाडु के मछुआरों पर समुद्र में पथराव भी किया था और उनके मछली पकड़ने वाले जाल को भी नष्ट कर दिया था। गौरतलब है कि साल 2015 में भी श्रीलंका की नौसेना ने 54 भारतीय मछुआरों को पकड़ा लिया था और उनकी 10 बोटों को भी जब्त कर लिया था।