.

उत्तर भारत में सर्दी का सितम, भारी बर्फबारी, ट्रेनों का समय बदला, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित

सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटाने के कार्य प्रारंभ कर दिया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
11 Jan 2017, 08:08:11 AM (IST)

नई दिल्ली:

उत्तर भारत में सर्दी का सितम और भारी बर्फबारी जारी है। बुधवार को सुबह घने कोहरे के चलते 26 ट्रेनें देर से पहुंची, वहीं 7 ट्रेनों का समय बदल दिया गया है और 11 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

इसके साथ ही दिल्ली में 1 अंतर्राष्ट्रीय और 5 घरेलू उड़ाने भी प्रभावित हुई हैं। वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। सालों से इस बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोग इन दिनों शिमला में छुट्टियां बिताने पहुंच रहे हैं।

इसके अलावा जम्मू एवं कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते रजौरी में यातायात प्रभावित हुआ है। सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटाने के कार्य प्रारंभ कर दिया है। 

शुक्रवार से ही उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह से घना कोहरा और शीतलहर जारी है। दो दिन पहले भी कई रेलगाड़ियां देरी से चली, जबकि 23 के समय में फेरबदल किया गया है।

ये भी पढ़ें,  कोहरे के कारण 41 ट्रेनों का समय बदला,7 अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने प्रभावित

#DelhiFog: 1 International and 5 domestic flights from/to Delhi delayed due to foggy weather. pic.twitter.com/kxjIdEA5k1

— ANI (@ANI_news) January 11, 2017

Himachal Pradesh: Shimla continues to remain covered under thick blanket of snow; normal life disrupted (10.01.17) pic.twitter.com/C2m8Rjs7HB

— ANI (@ANI_news) January 11, 2017

Jammu & Kashmir: Roads blocked in several parts in Rajouri following heavy snowfall; Border Roads Organisation conduct snow clearance work. pic.twitter.com/qjwJSykTrP

— ANI (@ANI_news) January 11, 2017

कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी हुई थी।अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। टूरिस्ट ने बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया था।