.

यशवंत सिन्हा के लेख पर चिंदबरम के तीखे सवाल और अब तक की 10 बड़ी खबरें

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम ने बीजेपी सरकार में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के लेख पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
27 Sep 2017, 01:58:19 PM (IST)

New Delhi:

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम ने बीजेपी सरकार में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के लेख पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। पी चिदंबरम ने यशवंत सिन्हा के लेख के माध्यम से सरकार को निशाना बनाते हुए पूछा है कि क्या बीजेपी नीत मोदी सरकार अब सच स्वीकार करेगी कि अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। 

उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, 'कोई फर्क नहीं पड़ता कि सत्ता क्या करती है, अंत में सच्चाई सामने आएगी ही।'

गिरती अर्थव्यवस्था पर चिंतित यशवंत सिन्हा का मोदी सरकार पर निशाना

पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा है कि अब समय आ गया है उन्हें बोलना पड़ेगा। पूर्व वित्त मंत्री ने यह बातें अपने एक लेख में इंडियन एक्सप्रेस समाचार पत्र के लिए लिखी है।
उन्होंने कहा है कि, 'वित्त मंत्री द्वारा अर्थव्यवस्था को चौपट होता देख अगर वो अब भी चुप बैठे तो यह नागरिक कर्तव्यों से पीछे हटना होगा।'

BHU: नए चीफ प्रॉक्टर के आश्वासन के बाद ख़त्म हुआ एबीपीवी का धरना

22 सितंबर में छात्रा के साथ छेड़खानी के विरोध में छात्राओं और एबीपीवी के छात्रों का धरना बीएचयू के नए चीफ प्रॉक्टर एम. के. सिंह के आश्वासन के बाद ख़त्म हो गया है। बीएचयू के डीन ऑफ स्टूडेंट और नेत्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. एम के सिंह को विश्विद्यालय का नया चीफ प्रॉक्टर बनाया गया है।

सीकर गैंगरेप : आठवी की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

राजस्थान के सीकर जिले में आठवीं की एक छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। बस से आ रही छात्रा को गावडी इलाके के नजदीक दो युवकों ने बस से उतारा और अपनी बाइक पर अपहरण कर ले गए।

हनीप्रीत की तलाश में दिल्ली पुलिस, वकील के दफ्तर में तलाशी के लिए पहुंची

दिल्ली पुलिस हनीप्रीत के वकील के दफ्तर पहुंची है। दिल्ली पुलिस वहां हनीप्रीत के वकील के दफ्तर में सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के इरादे से पहुंची है। इससे पहले मंगलवार को महीने भर से अधिक समय से फरार चल रही डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा की अग्रिम जमानत की अर्जी दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी।

अमूल ने बनाया राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' का डूडल

राजकुमार राव की हालिया रिलीज फिल्म बॉक्स आॅफिस पर इस तरह कमाल दिखाएगी, शायद ही किसी ने सोचा होगा। 22 सितंबर को रिलीज हुई 'न्यूटन' फिल्म को दर्श​कों का जबर्दस्त रिस्पांस मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर 'न्यूटन' को ऑस्कर अवॉर्ड्स में 'बेस्ट फॉरेन फिल्म' की श्रेणी में जगह मिलने के बाद राजकुमार राव के सितारे बुलंदी पर हैं। ऐसे में अमूल ने अपने लेटेस्ट डूडल में 'न्यूटन' फिल्म को जगह दी है। इसमें राजकुमार राव को ईवीएम मशीन को लेकर भागते हुए दिखाया गया है।

उत्तर प्रदेश: मथुरा में नाबालिग लड़की के साथ पुलिस वालों ने किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के गोविंद नगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस निरीक्षक और एक पुलिस सिपाही पर नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार मामले में कथित रूप से आरोपी है।

बिहार के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर नाराज़ अशोक चौधरी

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी खुद को पद से हटाए जाने पर नाराज़ हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वो पार्टी के निर्णय का स्वागत करते हैं लेकिन उन्हें जिस तरह अपमानित कर भेजा गया वो उसके पात्र भी नहीं हैं। अशोक चौधरी ने यह साफ़ कर दिया है कि फिलहाल उनका पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।

ट्विटर में जल्द आएगा बड़ा बदलाव, 280 कैरक्टर में कर सकेंगे ट्वीट

पनी शुरुआत के करीब 11 साल बाद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पहली बार बड़ा बदलाव करने जा रहा है। दरअसल, ट्विटर ने 140 कैरक्टर साइज को बढ़ाने का फैसला किया है। यह कैरक्टर लिमिट अब 140 से बढ़कर 280 हो जाएगी और इसकी टेस्टिंग शुरू भी हो चुकी है।

मध्यप्रदेश: शिवपुरी इलाके में 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ मामले में 2 लोग गिरफ़्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी इलाके में दिनदहाड़े एक 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। शिवपुरी इलाके की इस वीडियो में ऐसा देखा जा रहा है कि एक बच्ची घर के बाहर साइकिल लेकर खड़ी है। तभी एक शख़्स उसके सामने आता है और उसे छूने लगता है।

#Navratri2017: दही के साथ ना खाएं खट्टा फल, सेहत के लिए नुकसानदेह हैं ये कॉम्बिनेशन

अगर आप जिम या एक्सरसाइज कर रहे हैं तो बैलेंस्ड डाइट का भी पता होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि किस खाने के साथ आपको क्या खाना है? जी हां, दूध, दही, फल, मीट हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं, लेकिन इनका पोषण तभी मिलेगा जब सही कॉम्बिनेशन के साथ खाएंगे।