.

करना चाहते हैं गांधीगिरी तो पढ़िये ये 10 बातें

महात्मा गांधी भारत के एक महान व्यक्तित्व थे जो आज भी देश और विदेशो के लोगो को अपने महानता की विरासत, आदर्शवाद और महान जीवन की वजह से प्रेरित करते है । आईए आज उनके जन्म दिन के अवसर पर उनकी कही कुछ बातों को जानते हैं जो लोग अब भी याद करते हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
02 Oct 2016, 11:42:50 AM (IST)

नई दिल्ली:

सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए महात्मा गांधी ने साम्राज्यवादी ब्रिटेन से लोहा लिया और अंततः भारत को आज़ादी हासिल हुई। महात्मा गांधी के विचार आज भी पूरी दुनिया के लोगों के बीच अहमियत रखते हैं। ऐसे दौर में जब दुनिया हिंसा, आतंक और लोभ के दुष्चक्र में फंसी हुई है, वहीं मानवता को गाँधी की ना सिर्फ याद आती रहेगी, बल्कि उनकी प्रासंगिकता भी बढ़ेगी।

आईए आज उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी कही कुछ बातों को जानते हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी भी सोच बदल सकती है।

1. ख़ुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, उसमें सामंजस्य हों।

2. आदमी अक्सर वो बन जाता है, जो वो होने में यकीन करता है,अगर मैं खुद से यह कहता रहूं कि मैं फ़लां चीज नहीं कर सकता, तो यह संभव है कि मैं शायद सचमुच वो करने में असमर्थ हो जाऊं।

3. विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए, जब विश्वास अंधा हो जाता है तो मर जाता है।

4. सत्य एक विशाल वृक्ष है, उसकी ज्यों-ज्यों सेवा की जाती है, त्यों-त्यों उसमें अनेक फल आते हुए नजर आते हैं, उनका अंत ही नहीं होता।

5. निरंतर विकास जीवन का नियम है, और जो व्यक्ति खुद को सही दिखाने के लिए हमेशा अपनी रूढ़िवादिता को बरकरार रखने की कोशिश करता है वो खुद को गलत स्थिति में पंहुचा देता है।

6. जब मैं निराश होता हूँ, मैं याद कर लेता हूँ कि समस्त इतिहास के दौरान सत्य और प्रेम के मार्ग की ही हमेशा विजय होती है।

7. सात घनघोर पाप हैं: काम के बिना धन; अंतरात्मा के बिना सुख; मानवता के बिना विज्ञान; चरित्र के बिना ज्ञान; सिद्धांत के बिना राजनीति; नैतिकता के बिना व्यापार; त्याग के बिना पूजा।

8. मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है, सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।

9. कोई कमी त्तर्क-वितर्क करने से सत्य नहीं बन सकती और ना ही कोई सत्य इसलिए त्रुटी नहीं बन सकता है क्योंकि कोई उसे देख नहीं रहा।

10. जब मैं निराश होता हूं, मैं याद कर लेता हूं कि पूरे इतिहास के दौरान सत्य और प्रेम के मार्ग की ही हमेशा विजय होती है।