.

घाना दंपति ने ट्विटर पर लगाई मदद की गुहार, सुषमा स्वराज ने दिलाया भरोसा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने घाना की एक दंपति को ट्विटर के ज़रिए मदद का भरोसा दिलाया है। घाना के इस दंपति ने अपने वीजा को बढ़ाने की अपील की थी।

News Nation Bureau
| Edited By :
09 Jan 2017, 11:42:41 AM (IST)

नई दिल्ली:

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने घाना की एक दंपति को ट्विटर के ज़रिए मदद का भरोसा दिलाया है। घाना के इस दंपति ने अपने वीजा को बढ़ाने की अपील की थी। दंपत्ति अपने बच्चे का इलाज कराने भारत में है। उनका बच्चा मस्तिष्क रोग से पीड़ित है। उनका वीजा भारत में रहने का समय सामा समाप्त हो चुका है।

उन्होंने ट्विटर पर विदेश मंत्री से अपना वीजा बढ़ाने की अपील की ताकि अपने बच्चे के उपचार के लिए और समय भारत में रह पाए। विदेश मंत्री ने उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं उनका वीजा जल्द बढाया जाएगा।