सोनिया गांधी को बेचैनी की शिकायत, शिमला से आईं दिल्ली
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को को बेचैनी की शिकायत के बाद शिमला से दिल्ली लाया गया है।
News Nation Bureau
23 Mar 2018, 03:44:53 PM (IST)
नई दिल्ली:
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को को बेचैनी की शिकायत के बाद शिमला से दिल्ली लाया गया है।
71 साल की सोनिया गांधी हिमाचल प्रदेश के छरबरा में बन रहे मकान देखने आई थीं। उनके साथ उनकी बेटी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं।
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद ने कहा कि उनके साथ आए डॉक्टर ने फोन कर एंब्युलेंस की व्यवस्था करने की मांग की।
डॉक्टर चंद ने कहा कि लेकिन वो अपने कार से ही निकल गईं और डॉक्टरों की एक टीम के साथ एंब्युलेंस भी उनके साथ चल रहा था। पंचकुला में
में वो थोड़ी देर के लिये रुकी भी थीं।
डॉक्टर चंद चंड़ीगढ़ तक सोनिया गांधी के साथ ही थे और उन्होंने बताया कि संप्रग अध्यक्ष की हालत फिलहाल स्थिर है।
और पढ़ें: ट्रंप ने लगाया 60 अरब डॉलर का ट्रेड टैरिफ, चीन ने दी चेतावनी