.

Delhi: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, जानें क्यों

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

News Nation Bureau
| Edited By :
03 Feb 2020, 06:12:25 AM (IST)

नई दिल्‍ली:

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress interim President Sonia Gandhi) को दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हैं. हालांकि, वह पूरी तरह स्वास्थ्य हैं, लेकिन वह नियमित जांच के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हो गई हैं.  

बता दें कि सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं. दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जुटी हुई हैं. 

#UPDATE Delhi: Congress interim president Sonia Gandhi is admitted to the hospital for a routine check-up. https://t.co/VVQNj3i2FZ

— ANI (@ANI) February 2, 2020