.

Drugs Case : रिया चक्रवर्ती की जमानत पर कल फैसला

ड्रग्स मामले में जेल गई रिया चक्रवर्ती की जमानत अर्जी पर आज मुंबई कोर्ट में सुनवाई होगी. रिया के वकील सतीश मनेशिंदे ने बताया कि रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती की भी जमानत अर्जी पर भी सुनवाई होगी.

News Nation Bureau
| Edited By :
10 Sep 2020, 07:01:57 AM (IST)

मुंबई:

ड्रग्स मामले में जेल गई रिया चक्रवर्ती की जमानत अर्जी पर आज मुंबई कोर्ट में सुनवाई होगी. रिया के वकील सतीश मनेशिंदे ने बताया कि रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती की भी जमानत अर्जी पर भी सुनवाई होगी. बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की भायखला जेल में पहली रात गुजारी. ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती फिलहाल मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं. उन्हें जेल के ग्राउंड फ्लोर पर अलग सेल में रखा गया है.

07:10 (IST)

रिया के FIR के खिलाफ SC जाएंगे सुशांत के पिता

सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और डॉक्टर के खिलाफ रिया की FIR पर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन और डॉक्टर के खिलाफ मुंबई पुलिस में केस दर्ज कराया है.