.

ओडिशा: CM नवीन पटनायक पर फेंका गया जूता

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर जूता फेंकने का मामला सामने आया है। ऐसा उनके साथ तब हुआ जब वह ओडिशा के बारगढ़ में आयोजित एक रैली के में हिस्सा लेने गए थे

News Nation Bureau
| Edited By :
20 Feb 2018, 11:21:29 PM (IST)

नई दिल्ली:

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर जूता फेंकने का मामला सामने आया है। ऐसा उनके साथ तब हुआ जब वह ओडिशा के बारगढ़ में आयोजित एक रैली के में हिस्सा लेने गए थे।

जैसे ही मुख्यमंत्री पहुंचे तभी उस शक्ख ने जूता उनकी तरफ फेंका मगर सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए जूते को कैच कर लिया।

इससे पहले भी एक घटना ऐसा हुआ था जब एक महिला ने उनपर अंडा फेंक दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी जिसमें उसे चोट भी आई है।