.

भतीजे अखिलेश ने 'छीनी' चाचा की 'ताकत'

अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया तुरंत बाद अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल यादव से कई अहम मंत्रालय ले लिए।

News Nation Bureau
| Edited By :
14 Sep 2016, 03:33:02 AM (IST)

New Delhi:

उत्तर प्रदेश में सरकार पर काबिज समाजवादी पार्टी की आंतरिक कलह अब खुलकर सामने आ गया है। जैसे ही अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया तुरंत बाद अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल यादव से कई अहम मंत्रालय ले लिए। इन मंत्रालय में PWD, राजस्व और सिंचाई विभाग छीनकर उनको समाज कल्याण विभाग थमा दिया।

इससे पहले पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष से हटाकर यह पद सूबे के कद्दावर मंत्री शिवपाल यादव को सौंप दी।

दरअसल, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को ही सूबे के मुख्य सचिव और शिवपाल के करीबी दीपक सिंघल को हटा दिया था। जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि शिवपाल की नाराजगी दूर करने के लिए मुलायम ऐसा कदम उठा सकते हैं।