.

शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश कुमार को चेताया, कहा-काम करो मेरे दोस्त नहीं तो आ रहा है तेजस्वी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सासंद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर अपने बयान से नीतीश सरकार की किरकिरी करवा दी है।

News Nation Bureau
| Edited By :
03 Jun 2018, 06:58:53 PM (IST)

पटना:

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सासंद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर अपने बयान से नीतीश सरकार पर करारा हमला बोला है। इस बार उन्होंने नसीहत के लहजे में नीतीश सरकार को चेतावनी दे डाली है।

सासंद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के 'मित्रों' काम शुरू कर दो नहीं तो 'अर्जुन' सत्ता हथियाने को तैयार है, क्योंकि अब चुनौती उनके दरवाजे पर दस्तक दे रही है।

ट्वीटर पर उन्होंने लिखा, 'एनडीए में शामिल मेरे दोस्त बिहार के लिए काम करना शुरू कर दो नहीं तो अर्जुन यानी तेजस्वी यादव आपकी जगह हथियाने के लिए तैयार है। तेजस्वी की चुनौती की गूंज बिहार के कोने कोने में गूंज रही है।'

इससे पहले बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने विशेष राज्य के दर्जे को लेकर भी नीतीश सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने विशेष राज्य के दर्जे की मांग को बकवास और आम चुनावों से पहले इसे महज घड़ियाली आंसू करार दिया था।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें