.

जेएनयू के शोध छात्र पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

जेएनयू के एक शोध छात्र के खिलाफ एक महिला ने रेप का केस दर्ज करवाया है। महिला ने अपने एफआईआर में कहा है कि युवक ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
14 Sep 2016, 01:45:33 PM (IST)

नई दिल्ली:

जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) युनिवर्सिटी के एक शोध छात्र के खिलाफ एक महिला ने रेप का केस दर्ज करवाया है। महिला ने अपने एफआईआर में कहा है कि युवक ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक शोषण किया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (रेप) का एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने के आधार पर कहा कि महिला ने मंगलवार शाम पुलिस में शिकायत की थी। आरोपी युवक मध्य प्रदेश का निवासी है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी पीड़िता को 2008 से जानता है। अधिकारी ने बताया कि लडकी 2010 में दिल्ली आई, तभी से दोनों रिश्ते में थे। कई बार पीड़ित द्वारा शादी का आग्रह करने के बाद सिंह उससे शादी नहीं कर रहा था, इस वजह से उसने पुलिस से संपर्क किया।