.

आतंकवाद का खतरा हमारे देश की शांति को चुनौती दे रहा हैः राष्ट्रपति

उन्होंने कहा कि संचार और सामाजिक मानदंड भी लोगों के बीच तेजी से बदले हैं। आतंकवाद का खतरा हमारे देश की शांति को लगातार चुनौती दे रहा है।

News Nation Bureau
| Edited By :
01 Jul 2018, 05:39:27 PM (IST)

नई दिल्ली:

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय राजनयिक कर्मचारी केवल सरकार ही नहीं बल्कि भारत के 1.3 अरब नागरिकों और उनकी आकांक्षाओं का नेतृत्व पूरे विश्व में करते हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा कूटनीति पर सरकार का साफ और एक निश्चित नजरिया है। शनिवार को राष्ट्रपति भवन में 'हेड्स ऑफ मिशन्स कॉन्फ्रेंस' को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में अनेक बदलाव आए हैं।

उन्होंने कहा, 'संचार और सामाजिक मानदंड भी लोगों के बीच तेजी से बदले हैं। आतंकवाद का खतरा हमारे देश की शांति को लगातार चुनौती दे रहा है। इस तरह के हालत में भारत का विकास बनाए रखना आसान काम नहीं है।'

साथ ही उन्होंने यह भी कहा, 'हमारे राजनयिक केवल भारत और भारत सरकार का ही प्रतिनिधित्व नहीं करते है बल्कि वो 1.3 अरब भारतीयों और उनकी उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करते है।'

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें