.

राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे दौर की मतगणना के बाद मुर्मू ने सिन्हा पर बढ़ाई बढ़त (लीड-1)

राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे दौर की मतगणना के बाद मुर्मू ने सिन्हा पर बढ़ाई बढ़त (लीड-1)

IANS
| Edited By :
21 Jul 2022, 11:25:01 PM (IST)

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर की मतगणना के बाद राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से भारी अंतर से आगे हैं।

अब तक गिने गए 1,886 वैध मतों में से मुर्मू को 1,349 वोट मिले हैं, जबकि सिन्हा को 537 वोट मिले हैं।

जहां तक दूसरे दौर की मतगणना का सवाल है। कुल 1,138 मतों की गिनती हुई। जिसमें से मुर्मू को 809, जबकि सिन्हा को 329 मत मिले।

वहीं पहले दौर की मतगणना के बाद, 748 वैध वोटों में से द्रौपदी को 540 वोट मिले थे, जबकि सिन्हा को 208 वोट मिले।

गुरुवार शाम तक वोटों की गिनती पूरी होने की संभावना है।

निर्वाचित होने पर मुर्मू देश में शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.