.

यह लड़ाई सल्तनत और संविधान को बचाए रखने वालों के बीच की है: PM नरेंद्र मोदी

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का मंत्र 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के कार्यकर्ताओं में जोश भर सकता है.

News Nation Bureau
| Edited By :
12 Jan 2019, 03:29:35 PM (IST)

नई दिल्ली:

रामलीला मैदान में चल रहे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्‍ट्रीय अधिवेशन को शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra MOdi) संबोधित करेंगे. इस दौरान वे कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2019 में जीत का मंत्र देंगे. संसद में सामान्‍य वर्ग के कमजोर लोगों के लिए आरक्षण का लाभ संबंधी बिल पारित होने के बाद प्रधानमंत्री पहली बार पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नागरिकता बिल पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दे सकते हैं. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का मंत्र 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के कार्यकर्ताओं में जोश भर सकता है.

14:59 (IST)

जनसेवा ही हमारे लिए प्रभु सेवा है: पीएम मोदी

14:58 (IST)

हमें मिलकर नया भारत बनाना है और बहुत दूर जाना है: पीएम मोदी

14:58 (IST)

हमें देश के संसाधनों और सामर्थ पर भरोसा है: पीएम मोदी

14:57 (IST)

हम मिलकर लाएंगे और दुनिया में देश को आगे बढ़ाएंगे: पीएम मोदी

14:56 (IST)

पिछले चार सालों ने हमें सिखाया है कि अगर हम सब मिल जाएं तो कुछ भी असंभव नहीं होता है: पीएम मोदी

14:55 (IST)

मेरा बूथ सबसे मजबूत यही एक मात्र बीजेपी के लिए जीत का मंत्र है: पीएम मोदी

14:54 (IST)

मोदी को भी संगठन ने ही ऐसा बनाया है, बीजेपी को उसके नेताओं ने बनाया है: पीएम मोदी

14:54 (IST)

मोदी भी संगठन की पैदाइश है और हम इसमें न तपे होते तो हम भी ऐसे मीठी-मीठी बाते में फिसल जाते: पीएम मोदी

14:52 (IST)

देश तय कर देश को कैसा सेवक चाहिए: पीएम मोदी

14:52 (IST)

जैसा आप अपने घर का सेवक तय करते हैं वैसे ही देश के लिए तय कीजिए कि आपको प्रधानसेवक कैसा चाहिए: पीएम मोदी

14:51 (IST)

क्या आप सेवक से यह उम्मीद रखते हैं कि घर में जब समस्या हो तो वो दो महीने की छुट्टी पर चला जाए और किसी को पता भी न हो कि कहां गया है: पीएम मोदी

14:51 (IST)

क्या आप ऐसे सेवक को पसंद करेंगे जो घर का पैसा चोरी करे, सामान चोरी करें और अपने परिवार को बांट दें: पीएम मोदी

14:50 (IST)

कांग्रेस के लोग अपनी कमाई, जमीन तक छिपाते हैं: पीएम मोदी

14:49 (IST)

कांग्रेस को राजशाही में जबकि हमें लोकशाही में भरोसा है: पीएम मोदी

14:49 (IST)

एक पुलिस अधिकारी ने 9 घंटे तक बिठाकर एक मुख्यमंत्री से पूछताछ की और मैने जवाब दिया, क्योंकि मुझे सत्य और अपने देश के कानून पर भरोसा था: पीएम मोदी

14:48 (IST)

जो लोग जमानत पर जेल से बाहर हैं वो देश की संस्थाओं पर क्या भरोसा करेंगे: पीएम मोदी

14:48 (IST)

कांग्रेस के नामदार परिवार ने देश के सिस्टम को तोड़ा है: पीएम मोदी

14:47 (IST)

कांग्रेस अपने आपको को देश के हर संस्था से ऊपर मानती है, वो मानते हैं हम तो नामदार हैं राजा है हमें क्या हो सकता है: पीएम मोदी

14:45 (IST)

यह लड़ाई सल्तनत और संविधान को बचाए रखने वालों के बीच की है: पीएम मोदी

14:44 (IST)

जिन को देश के किसी भी संस्था पर भरोसा नहीं उन्हें क्या सत्ता दी जा सकती है: पीएम मोदी

14:44 (IST)

हम पर नहीं लेकिन देश की अदालतों पर तो कांग्रेस को भरोसा रखना चाहिए था: पीएम मोदी

14:44 (IST)

हमारे पास सत्ता थी लेकिन हमने कभी ऐसा नियम नहीं बनाया कि सीबीआई गुजरात में प्रवेश नहीं कर सकती: पीएम मोदी

14:43 (IST)

जब मैं सीएम था तो हर तरीके से परेशान किया गया. कहा जाता था मोदी जेल जाएगा जेल की सफाई करो: पीएम मोदी

14:41 (IST)

कांग्रेस को अपने देश नहीं दूसरे देश के विदेश मंत्रालय पर भरोसा है: पीएम मोदी

14:41 (IST)

ये यही लोग हैं जो साल 1984 के सिख दंगे में आरोपियों को बचाने के लिए आगे आए: पीएम मोदी

14:40 (IST)

मत भूलिए ये वही लोग हैं जो देश के टुकड़े टुकड़े करने वाले गैंग से जाकर मिले हैं: पीएम मोदी

14:40 (IST)

कोई भी संस्था हो चाहे सुप्रीम कोर्ट हो या फिर जांच एजेंसियां सबकों कांग्रेस ने कमजोर करने की कोशिश की है: पीएम मोदी

14:39 (IST)

एक मोदी को हराने के लिए सब साथ आए हैं: पीएम मोदी

14:39 (IST)

आज गठबंधन का ट्रेलर सामने आया है: पीएम मोदी

14:38 (IST)

कांग्रेस ने चीफ जस्टिस के खिलाफ तक महाभियोग लाने की कोशिश की: पीएम मोदी

14:38 (IST)

अयोध्या मामले में कांग्रेस रोड अटका रही है: पीएम मोदी

14:38 (IST)

कांग्रेस में विकास के प्रति नफरत की प्रकृति है: पीएम मोदी

14:38 (IST)

कांग्रेस चाहती ही नहीं है कि अयोध्या में राम मंदिर बने: पीएम मोदी

14:37 (IST)

अयोध्या मामले में कांग्रेस इस अटकाना चाहती है: पीएम मोदी

14:37 (IST)

हम तीन तलाक बिल लेकर आए लेकिन कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया: पीएम मोदी

14:36 (IST)

हम एनआरसी लेकर आए इसका कांग्रेस विरोध कर रही है: पीएम मोदी

14:35 (IST)

वो घोटाले के लिए मजबूर सरकार चाहते हैं: पीएम मोदी

14:35 (IST)

वो खदानों मे ंलूट चाहते हैं: बीजेपी

14:35 (IST)

मोदी के विरोध में सब एकजुट हो रहे हैं: पीएम मोदी

14:33 (IST)

राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश में ब्‍लैकमेलिंग शुरू हो गई है. आजकल सिर्फ एक व्‍यक्‍ति के डर से गठबंधन कर रहे हैं.  वो नहीं चाहते कि देश में मजबूत सरकार बने और उनकी दुकान बंद हो जाए, वो चाहते हैं कि मजबूर सरकार बने और उनकी दुकानदारी चलाते रहें, अपने परिवार का और अपने रिश्‍तेदारों का भला कर सकें. वो मजबूर सरकार चाहते हैं, ताकि किसानों की कर्जमाफी में भी घोटाला कर सकें, देश की रक्षा सौदे में दलाली कर सकें: पीएम मोदी

14:32 (IST)

गठबंधन के लोग मजबूर सरकार चाहते हैं जबकि देश के लोग मजबूत सरकार चाहते हैं: पीएम मोदी

14:29 (IST)

जिनका कांग्रेस के विरोध में जन्म हुआ आज वहीं कांग्रेस के साथ हैं: पीएम मोदी

14:29 (IST)

कितना भी शोर करो चौकीदार झुकने वाला नहीं है: पीएम मोदी

14:28 (IST)

जो दल कांग्रेस के तौर तरीके को बर्दाश्त नहीं कर पाए वही विरोधी दल आज महागठबंधन के नाम पर एक हो गए: पीएम मोदी

14:27 (IST)

चौकीदार की वजह से कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हो रही है: पीएम मोदी

14:27 (IST)

चोर चाहे देश में हो या विदेश में हो कोई नहीं छूटेगा: पीएम मोदी

14:25 (IST)

चाहे ये जितना झूठ बोलें या गाली दें यह चौकीदार रुकने वाला नहीं है: पीएम मोदी

14:24 (IST)

मीडिया रिपोर्ट आ रही है कि यही बिचौलिया दूसरे सौदों के लिए दबाव बना रहा था: पीएम मोदी

14:24 (IST)

बिचौलिए के बचाव के लिए कांग्रेस की तरफ से वकील भेजे जाते हैं: पीएम मोदी

14:24 (IST)

अब तो रक्षा सौदे को लेकर मीडिया में भी नए-नए खुलासे हो रहे हैॆ: पीएम मोदी

14:23 (IST)

पहले विदेशी बिचौलिए को देश से बाहर भेजने के लिए प्लेन तैयार रखे जाते थे: पीएम मोदी

14:23 (IST)

देश के इतिहास में पहली बार हथियार सौदे के बिचौलिए को पकड़ कर भारत लाया गया है: पीएम मोदी

14:22 (IST)

हमने धीरे -धीरे कांग्रेस तरीके से लोन मिलने पर पाबंदी लगा दी और ऐसे लोगों से लोन का रकम वसूलने की कार्रवाई शुरू कर दी: पीएम मोदी

14:22 (IST)

अगर हम बैंक की सच्चाई को लेकर आपके सामने आ जाते तो देश की अर्थव्यवस्था का क्या होता: पीएम मोदी

14:22 (IST)

बैंकों में गरीब के पैसे को लोन में इस्तेमाल कर उन्हें बेहाल, बदहाल और कंगाल कर दिया जाता था: पीएम मोदी

14:21 (IST)

अगर आपने कांग्रेस प्रॉसेस से लोन लिया था तो आपको एक लोन को चुकाने के लिए दूसरा लोन फिर तीसरा लोन मिलता था: पीएम मोदी

14:21 (IST)

पहले लोन लेने के लिए कांग्रेस के नामदार की जरूरत होती थी: पीएम मोदी

14:20 (IST)

यह काम ऐसा होता था कि एक कॉमन तरीके से लोन मिलता था और दूसरा तरीका था कांग्रेस प्रॉसेस, कॉमन प्रोसेस में आपको लोन नियम से मिलता था और कांग्रेस प्रॉसेस में उनके घोटालेबाज दोस्तों को लोन देने के लिए बैंक को मजबूर किया जाता था: पीएम मोदी

14:19 (IST)

आजादी से लेकर साल 2006 तक यानि 60 साल में बैंकों ने 18 लाख करोड़ रुपये का लोन दिया था लेकिन 2008 से लेकर 2014 तक सिर्फ 6 साल में लोन का आंकड़ा बढ़कर 52 हजार करोड़ रुपये हो गया: पीएम मोदी

14:17 (IST)

पहले जनता का धन प्राइवेट संपत्ति बन गई थी: पीएम मोदी

14:17 (IST)

जिनके पास जनता के पैसों की रक्षा की जिम्मेदारी थी वहीं उसे लुटाने में लग गया था: पीएम मोदी

14:16 (IST)

देश की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है और पारदर्शिता की तरफ बढ़ रही है: पीएम मोदी

14:16 (IST)

वही लोग हैं वही धरती है वही आसान है लेकिन धरती से आसमान तक बदल रहा है: पीएम मोदी

14:15 (IST)

कितने बड़े पैमाने पर पहले की सरकारों का पता था कि देश का पैसा बर्बाद हो रहा था लेकिन कुछ नहीं किया गया: पीएम मोदी

14:15 (IST)

पहले शौचालय बनाने में भी दलाली होती थी: पीएम मोदी

14:14 (IST)

जिस रफ्तार से पहले शौचालय बन रहे थे उस हिसाब से अगल दशक भी सिर्फ उसी में चला जाता: पीएम मोदी

14:13 (IST)

हमने पूरा प्रयास किया है कि देश के लोगों का जीवन और आसान बने, शोषितों, वंचितों और गरीबों को उनका अधिकार मिले: पीएम मोदी

14:13 (IST)

देश को आगे बढ़ाने में हमारी जो कमियां थी उसे दूर करने का हमने बहुत ईमानदारी से प्रयास किया है: पीएम मोदी

14:12 (IST)

हमे बीजेपी में पहले दिन से सिखाया जाता है, स्वंय से बड़ा दल और दल से बड़ा देश: पीएम मोदी

14:11 (IST)

देश के सैंकड़ों अस्पताल, एयरपोर्ट संस्थाए अभी भी पिछले नामों पर ही चल रही है. मैं पूछना चाहता हूं कि कितनी परियोजनाओं के आगे मेरा नाम जुड़ा हुआ है: पीएम मोदी

14:10 (IST)

विरोधी दल आरोप लगाते है कि सिर्फ योजनाओं के नाम बदले हैं लेकिन योजना वही पुरानी है: पीएम मोदी

14:10 (IST)

साल 2022 तक किसानों अपनी आय दोगुणी कर सकते इसलिए हम दिन रात जुटे हुए हैं: पीएम मोदी

14:10 (IST)

मैं यह नहीं कह रहा कि हमने किसानों की सारी समस्या सुलझा ली है लेकिन अभी भी हम इसमें लगे हुए हैं: पीएम मोदी

14:09 (IST)

पहले की सरकार ने 7 लाख मीट्रिक टन दलहन और तिलहन की खरीद की, लेकिन बीजेपी सरकार ने बीचे साढ़ें चार सालों में 95 लाख मीट्रिक टन दलहन-तिलहन की उपज किसान से खरीद की है: पीएम मोदी

14:08 (IST)

दाल के उत्पादन को बढ़ाने के लिए हमारी सरकार ने नई नीति बनाई, नए फैसले किए: पीएम मोदी

14:07 (IST)

कितने दिन हो गए टीवी चैनल पर दाल की कीमत की ब्रेकिंग न्यूज देखे आपको कितने दिन हो गए: पीएम मोदी

14:07 (IST)

अब किसानों को एमएसपी का डेढ़ गुणा दिया जा रहा है: पीएम मोदी

14:06 (IST)

देश का किसान इस बात का साक्षी है कि अधिकतम समर्थन मू्ल्य हमारी सरकार ने दिया: पीएम मोदी

14:06 (IST)

किसानों की समस्या हम सुलझा रहे हैं: पीएम मोदी

14:05 (IST)

हम अन्नदाता को ऊर्जादाता भी बनाना चाहते हैं: पीएम मोदी

14:05 (IST)

किसानों को मजबूत बनाने के लिए हम नई नीतियां बना रहे हैं और यह लगातार जारी है: पीएम मोदी

14:04 (IST)

जिन पर किसानों को संकट से निकालने की जिम्मेदारी थी उन्होंने अने अन्नदाता को मतदाता बनाकर रख दिया: पीएम मोदी

14:04 (IST)

जब हम किसानों की बात करते हैं तो हमें पहले सच्चाई को मानना जरूरी होता है: पीएम मोदी

14:04 (IST)

अन्न दाताओं को नए भारत का वाहक बनाना चाहते हैं: पीएम मोदी

14:03 (IST)

युवाओं को पता है कि देश नई ऊंचायों पर जा रहा है: पीएम मोदी

13:59 (IST)

मौजूदा आरक्षण में कोई बदलाव नहीं,  10 फीसदी आरक्षण सिर्फ युवाओं की उम्मीद को नया आयाम: पीएम मोदी

13:56 (IST)

पिछड़ों के लिए आरक्षण आगे भी रहने वाला है, लेकिन अवसरों की समानता के लिए सामान्य वर्ग के गरीबों को नहीं छोड़ा जा सकता है: पीएम मोदी

13:54 (IST)

कभी दो कमरों से चलने वाली पार्टी, दो सांसदों वाली पार्टी आज इस विशाल स्वरूप में अपना राष्ट्रीय अधिवेश कर रही है जो अपने आप में अद्भुत और अविस्मरणीय है : पीएम मोदी

13:53 (IST)

जब हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात करते हैं तो इसमें क्षेत्रीयता का पूरा स्थान है:पीएम मोदी

13:53 (IST)

बीजेपी की सरकार सिर्फ और सिर्फ विकास के मार्ग पर चल सकती है, हमारा मूलमंत्र है सबका साथ सबका विकास, हमारा मंत्री है एक भारत श्रेष्ठ भारत:पीएम मोदी

13:53 (IST)

हमारी सरकार ने साबित कर दिया है कि देश को बदला जा सकता है:पीएम मोदी

13:52 (IST)

देश में इनकम टैक्स देने वालों की संख्या बढ़ी:पीएम मोदी

13:52 (IST)

2004-14 तक भ्रष्टाचार में गंवा दिया:पीएम मोदी

13:51 (IST)

देश के जनमानस का विश्वास ही हमारी ताकत और आशिर्वाद है :पीएम मोदी

13:51 (IST)

इतनी बढ़ी संख्या में लोगों का गैस सब्सिडी छोड़ना बड़ी बात है :पीएम मोदी

13:50 (IST)

सिर्फ बीजेपी ही देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है: पीएम मोदी

13:49 (IST)

पहले की सरकारों ने देश को अंधकार में रखा: पीएम मोदी

13:49 (IST)

साढ़े चार सालों में हमारी सरकार पर एक भी दाग नहीं है: पीएम मोदी

13:47 (IST)

हमारी जो नीतियां हैं वो घर-घर पहुंचे हर व्यक्ति तक पहुंचे: पीएम मोदी

13:46 (IST)

कभी 2 कमरों में चलने वाली पार्टी आज इतनी बड़ी हो गई: पीएम मोदी

13:46 (IST)

मैं बीजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं: पीएम मोदी

13:46 (IST)

देश के 16 राज्यों में हम सरकार चला रहे हैं, पार्टी और देश के प्रति कार्यकर्ताओं का यह स्नेह है: पीएम मोदी

13:45 (IST)

बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को विरोधियों की वजह से जान गंवानी पड़ी: पीएम मोदी 

13:43 (IST)

हर राष्ट्र की एक नियति होती, उसका एक ध्येय होता है:पीएम मोदी

13:42 (IST)

बीजेपी कार्यकर्ताों की वजह से विशाल पार्टी बनी:पीएम मोदी

13:42 (IST)

बीजेपी के अधिवेशन में पीएम मोदी का भाषण:पीएम मोदी 

13:41 (IST)

पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को नए साल की बधाई दी: पीएम मोदी

13:36 (IST)

मोदी जी के खिलाफ चाहे जितने जुट जाएं पीएम वहीं बनेंगे: अमित शाह

13:35 (IST)

एसपी-बीएसपी के बीच स्वार्थ का गठबंधन : अमित शाह

13:35 (IST)

बीजेपी के कार्यकर्ताों इस बार 50 फीसदी की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं: अमित शाह

13:35 (IST)

बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए अब सिर्फ एक ही काम है, मोदी जी को पीएम बनाना और 2019 में बीजेपी की सरकार बनाना: अमित शाह

13:34 (IST)

जो गठबंधन हुआ है वो स्वार्थ का गठबंधन है निजी हित का गठबंधन है: अमित शाह

13:34 (IST)

देश को विश्व के 100 गौरवशाली देशों में भारत को शामिल करने के लिए पीएम मोदी का 2019 में आना जरूरी है: अमित शाह

13:33 (IST)

2019  के बाद संसद से लेकर पंचायत तक बीजेपी ही होगी: अमित शाह

11:43 (IST)

निर्मला सीतारमन बीजेपी की राष्‍ट्रीय परिषद को संबोधित कर रही हैं. 

11:42 (IST)

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद 11:45 बजे रामलीला मैदान के मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे. 

11:37 (IST)
11:35 (IST)
11:35 (IST)
11:26 (IST)

नितिन गडकरी ने कहा, नाकामी और भ्रष्‍टाचार पुरानी सरकार के महत्‍वपूर्ण फीचर रहे हैं. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्‍ता में आने के बाद इन साढ़े 4 सालों में गुड गवर्नेंस, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और विकास का रास्‍ता साफ हुआ है.  घोषणापत्र में भी पार्टी ने इसी का उल्‍लेख किया था. 

11:10 (IST)

हमारी सरकार ने सामाजिक न्‍याय को नई दिशा दी: नितिन गडकरी 

11:04 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह रामलीला मैदान पहुंच गए हैं. गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, वित्‍त मंत्री अरुण जेटली और मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले से वहां मौजूद हैं. 

11:02 (IST)

थोड़ी देर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी 

11:02 (IST)

नितिन गडकरी ने कहा, जो 80 साल में नहीं हुआ, हमने 4 साल में कर दिखाया

11:01 (IST)

आज बीजेपी की राष्‍ट्रीय परिषद की बैठक का आखिरी दिन है. 

11:01 (IST)

अभी नितिन गडकरी परिषद को संबोधित कर रहे हैं.

11:01 (IST)

दिल्‍ली के रामलीला मैदान में बीजेपी की राष्‍ट्रीय परिषद की हो रही है बैठक

10:59 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान पहुंच गए हैं.