.

सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान, 48 घंटों के अंदर आठ बार किया सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तान के तरफ से लाइन ऑफ कंट्रोल के पास लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।

News Nation Bureau
| Edited By :
05 Oct 2016, 01:57:48 PM (IST)

नई दिल्ली:

पाकिस्तान के तरफ से लाइन ऑफ कंट्रोल के पास लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पिछले 48 घंटों के अंदर अखूनर, मेंढर, नौशेरा और पलानवाला सेक्टर के पास आठ से भी ज्यादा बार इस नापाक हरकत को अंजाम दिया गया है।

सीजफायर का जवाब भारतीय सेना मुस्तैदी से दे रही है। इस बात को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही कह चुके हैं।

Rajouri (J&K): Villagers at LoC show shells that were fired from Pakistan in Kalsian area pic.twitter.com/UHwdn2cwNn

— ANI (@ANI_news) 5 October 2016

सीमा के पास रहने वाले लोगों के घरो में पाक सेना द्वारा फायर किए गए मोर्टार के गोले गिरे हैं। इससे ऐसा लगता है कि भारतीय सेना के एलओसी पार जाकर सर्जिकल ऑपरेशन के बाद बौखला गया है।

Crater formed where heavy shelling from Pakistan at LoC Rajouri, Jammu and Kashmir pic.twitter.com/tWW3imuDGH

— ANI (@ANI_news) 5 October 2016

पलानवाला सेक्टर में पाकिस्तानी सेना छोटे हथियारों के साथ-साथ भारतीय सेना की पोस्टों को लक्ष्य करके मोर्टार दाग रही है। कृष्णा घाटी इलाके में भी पाकिस्तानी सेना छोटे हथियारों के साथ बड़े हथियारों से भी भारतीय पोस्टों को निशाना बना रही है।