.

यूपी पुलिस ने नोएडा से 50 हजार के ईनामी नक्सली कमांडर को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है उसने नोएडा से 50 हजार रुपये के इनामी नक्सली सुधीर भगत को गिरफ्तार किया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
27 Mar 2018, 02:24:35 PM (IST)

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है उसने नोएडा से 50 हजार रुपये के इनामी नक्सली सुधीर भगत को गिरफ्तार किया है।

इसे आधी रात को छापा मारकर सेक्टर-5 से इस नक्सली कमांडर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वो हरौला में पिछले 4 साल से रह रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार सुधीर नक्सली गतिविधियों को यहीं से अंजाम देता था।

एक मुखबिर की सूचना के बाद भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नक्सली को गिरफ्तार किया.

पुलिस से बचने के लिए वह नोएडा में नाम बदलकर रह रहा था। एक मुखबिर की सूचना के आधार पर गौतमबुद्ध नगर एसएसपी अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में रात 12.30 बजे छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला सुधीर एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था। साथ ही वह गाजियाबाद के एक प्राइवेट कॉलेज से बीटेक का कोर्स भी कर रहा था।

और पढ़ें: शाह का राहुल पर हमला, कहा- हिंदू धर्म को तोड़ रही कांग्रेस