.

पंजाब चुनाव से पहले पार्टी नहीं बनाएंगे सिद्धू

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू कोई भी राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे। प्रेस रिलिज जारी कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी।

News Nation Bureau
| Edited By :
21 Sep 2016, 09:09:27 PM (IST)

नई दिल्ली:

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू कोई भी राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे। प्रेस रिलिज जारी कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी। सिद्धू ने कहा कि पार्टी खड़ी करने के लिए 2-3 साल का समय लगता है। पार्टी बनाकर वह बादल-अमरिंदर के खिलाफ वोट बांटना नहीं चाहते हैं। सिद्धू ने कहा कि सियासी मंच 'आवाज-ए-पंजाब' अभी भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लुधियाना के बैंस बंधुओं, परगट सिंह के साथ शुरू किया गया सियासी मंच पंजाब में चुनाव तक बना रहेगा।

सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कुछ ही दिन पहले बताया था कि उनके पति पहले ही कह चुके हैं कि राज्य की जिम्मेदारी से बढ़कर उनके लिए कुछ भी नहीं है। इस बयान के बाद ऐसा लगने लगा है कि वे जल्द ही कपिल शर्मा के शो को भी आखिरी सलाम कर सकते हैं।

इससे पहले जुलाई महीने में नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह पिछले 12 साल से बीजेपी के साथ जुड़े हुए थे।