.

Live: मुंबई में पांच मंजिला इमारत गिरी, 16 की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

मुंबई के भिंडी इलाके में एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

News Nation Bureau
| Edited By :
31 Aug 2017, 04:31:43 PM (IST)

नई दिल्ली:

मुंबई के भिंडी इलाके में एक पांच मंजिला इमारत ढह गई। यह इमारत जेजे फ्लाइओवर के पास थी। इमारत रिहायशी इलाके में थी। हादसे में 16 व्यक्ति की मौत हो गई है।

इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है। मुंबई में पिछले चार दिनों में काफी बारिश हुई है। 

मौके पर एनडीआरएफ की टीम ने लोगों के राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है। तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। मलबे में 20 से 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। 

#FLASH Six dead in Bhendi Bazar building collapse; rescue operation underway #Mumbai. pic.twitter.com/IV4ig2D9oK

— ANI (@ANI) August 31, 2017

#UpdatedVisuals: Ambulances, fire brigade & NDRF team deployed at Bhendi Bazar building collapse site #Mumbai pic.twitter.com/zgikGSOSwu

— ANI (@ANI) August 31, 2017

बताया जा रहा है कि इस इमारत में 8-9 परिवार रहते थे। हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई है।

Mumbai: A building collapsed near JJ Junction in Pakmodia street. Many people feared trapped. More details awaited. pic.twitter.com/4Ohj7rmrAq

— ANI (@ANI) August 31, 2017

इससे पहले तीन दिनों तक हुए लगातार बारिश के कारण मुंबई में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। पांच लोगों की मौत मुंबई में जबकि चार की मौत ठाणे और चार मौत पालघर में हुई है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें