.

दुनिया की तीसरी सबसे भरोसेमंद सरकार है, मोदी सरकार-74% लोगों ने जताया भरोसा: विश्व आर्थिक मंच

विश्‍व आर्थिक मंच (डब्लूयूईएफ) के सबसे भरोसेमंद सरकार के सर्वे भारत तीसरे स्थान पर हैं। दस देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर है, जहां की सरकार पर उसके नागरिकों का भरोसा सबसे ज्यादा है।

News Nation Bureau
| Edited By :
20 Nov 2017, 10:46:28 PM (IST)

highlights

  • विश्व की तीसरी सबसे भरोसेमंद सरकार की सूची में भारत तीसरे स्थान पर
  •  74 फीसदी भारतीयों को राजग नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भरोसा है 

नई दिल्ली:

विश्‍व आर्थिक मंच (डब्लूयूईएफ) के सबसे भरोसेमंद सरकार के सर्वे भारत तीसरे स्थान पर हैं। दस देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर है, जहां की सरकार पर उसके नागरिकों का भरोसा सबसे ज्यादा है।

भारत की मौजूदा सरकार को 74 फीसदी लोगों का भरोसा हासिल है। 

दुनिया की भरोसेमंद सरकारों की सूची में शीर्ष पर स्विट्जरलैंड की सरकार है और दूसरे स्‍थान पर इंडोनेशिया की सरकार है, जहां 82 फीसदी लोगों ने अपनी सरकार को भरोसेमंद बताया।

सूची के सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

नड्डा ने डब्लूयूईएफ की सूची को शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'सबसे भरोसेमंद सरकारों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर है, इस सर्वेक्षण के नतीजे दर्शाते हैं कि देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।'

इसके बाद नड्डा ने एक और ट्वीट कर पिछली सरकार पर तंज किया।

अपने दूसरे ट्वीट में नड्डा ने लिखा, 'पिछले कुछ वर्षों में लोगों का भरोसा सरकारों और नेताओं से उठ गया। लेकिन मोदी जी के नेतृत्‍व और उनकी सरकार की नीतियों के कारण यह भरोसा एक बार फिर कायम हुआ है, जो लोकतंत्र का आधार है। प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व में हर भारतीय 'एक नए' भारत को देख रहा है।' 

Over the past few years, citizens had lost their trust in the government and politicians. The policies and leadership of @narendraModi ji has evoked that trust which is the cornerstone of a democracy. Every Indian is seeing a #NewIndia in the leadership of our Hon'ble PM.

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) November 19, 2017

सर्वे के अनुसार 74 फीसदी भारतीयों को केंद्र सरकार पर भरोसा है। यह सर्वे अर्थव्‍यवस्‍था की हालत, राजनीति बदलाव और भ्रष्‍टाचार मामलों को लेकर किए गए थे। सर्वेक्षण के नतीजों में कहा गया है कि देश में भ्रष्‍टाचार विरोधी मुहिम और कर सुधारों के कारण सरकार में भरोसा बढ़ा है।

इसे भी पढ़ें: शीतकालीन सत्र में 'देरी' पर सोनिया के आरोप पर जेटली ने दिया जवाब