विदेश मंत्रालय नहीं अब अल्पसंख्यक मंत्रालय कराएगा हज यात्रा
नए नियम के अनुसार हज यात्रा की जिम्मेदारियों से अब मुक्त होगा विदेश मंत्रालय
News Nation Bureau
06 Oct 2016, 06:06:13 PM (IST)
नई दिल्ली:
अब हज यात्रा की सारी प्रशानिक जिम्मेदारी अल्पसंख्यक मंत्रालय ही सँभालेगा। अब से पहले हज यात्रा की ज़िम्मेदारी विदेश मंत्रालय सँभालता था। अब ये काम अल्पसंख्यक मंत्रालय को दे दिया गया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस नए नियम को मंज़ूरी दी है। कैबिनेट सचिवालय ने कहा कि हज की सारी व्यवस्था को अब जिसमें 1959 का हज कमीटी एक्ट शामिल है वो सब अल्पसंख्यक मंत्रालय ही सँभालेगा।
नए कानून के मुताबिक हज यात्रा के अलावा विदेश मंत्रालय दुनिया भर के बाकी धार्मिक यात्राओं की प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाएगा जिसमें पाकिस्तान और अन्य मुल्कों की धार्मिक यात्रा शामिल है।