.

'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत मेट्रो में सवार होकर सहवाग से मिलने पहुंचे मनोज तिवारी और राजवर्धन सिंह राठौर

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी मेट्रो से चलकर विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से मिलने पहुंचे।

News Nation Bureau
| Edited By :
05 Jul 2018, 06:19:50 PM (IST)

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले अपनी पार्टी के लिए समर्थन जुटाने की कवायद में जुटे भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी मेट्रो में सवार होकर विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग से मिलने पहुंचे। मनोज तिवारी के साथ केंद्रीय मंत्री राजवर्धन सिंह राठौर भी सहवाग से मिलने पहुंचे।

'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत दोनों नेता सहवाग के घर पहुंचे और उन्हें पार्टी की और से जारी बुकलेट भेंट किया। इस दौरान अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन भी मांगा।

बता दें कि इन दिनों बीजेपी अगली लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह देश के कई बड़ी हस्तियों से मिलकर समर्थन की मांग कर रहे हैं।

इस अभियान के तहत सबसे पहले अमित शाह थल सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, पूर्व मुख्य न्यायाधीश आर सी लाहोटी और योग गुरू रामदेव से भी मिले चुके हैं।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें