मणिपुर का कुख्यात उग्रवादी दिल्ली में गिरफ्तार
दिल्ली के मयूर विहार इलाके से एक महिला के साथ कुख्यात उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है।
IANS
12 Jan 2017, 09:57:51 PM (IST)
नई दिल्ली:
मणिपुर के एक कुख्यात उग्रवादी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस ने कहा, 'केसीपी पोइरेई मेइतेइ कैडर के कमांडर-इन-चीफ रंजीत को दिल्ली के मयूर विहार इलाके से एक महिला के साथ गिरफ्तार किया गया है।'
रंजीत, मणिपुर में हुए कई आतंकावादी हमलों में वांछित था। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि पिछले साल मणिपुर के चंदेल जिले में उग्रवादी हमले में सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।