.

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं का केस दर्ज

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
02 Sep 2017, 09:22:18 AM (IST)

नई दिल्ली:

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने 185.79 करोड़ रुपये के हेरफेर के आरोप में मामला दर्ज किया है।

इबोबी सिंह के खिलाफ मणिपुर विकास सोसाइटी (MDS) ने शिकायत दर्ज करवाई थी। यह एक सरकारी विभाग है। इस मामले में पांच अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

इन लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश और विश्वासघात के आरोप में केस दर्ज किया गया है। सभी के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

इबोबी सिंह कांग्रेस के नेता हैं। इससे पहले वह प्रदेश में तीन बार लगातार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह 2002 से 2017 तक इस पद पर थे। इबोबी सिंह के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें