.

महिला उत्पीड़न पर मेनका गांधी का भरोसा, ट्विटर #HelpmeWCD पर भेजें शिकायत, जल्द होगी कार्रवाई

किसी भी सरकार के लिए महिला सुरक्षा सबसे अहम होता है। केंद्र सरकार के लिए भी यह एक गंभीर विषय है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और हिंसा की घटनाए होती रहती है पर प्रशाषनिक ढ़िल की वजह से आरोपियों को पकड़ने में अक्सर देरी होती है।

News Nation Bureau
| Edited By :
21 Mar 2017, 07:29:47 AM (IST)

नई दिल्ली:

किसी भी सरकार के लिए महिला सुरक्षा सबसे अहम होता है। केंद्र सरकार के लिए भी यह एक गंभीर विषय है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और हिंसा की घटनाए होती रहती है पर प्रशासनिक ढील की वजह से आरोपियों को पकड़ने में अक्सर देरी होती है।

महिलाओं को सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती और इसलिए केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने ट्वीट किया है कि कोई भी महिला या बच्चा जो उत्पीड़न या हिंसा झेल रहा हो, वह उन्हें बताने के लिए हैशटैग #HelpMeWCD लिखकर ट्वीट करें, जिस पर जरूर प्रतिक्रिया मिलेगी।

मेनका गांधी इसके ज़रिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की मदद करना चाहती है। इससे पहले उन्होंने बताया था कि सरकार ट्रोलिंग का शिकार हुई महिलाओं की मदद के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च करेगी।

और पढ़ें: मेनका गांधी की स्कूलों से अपील, बच्चों को शारीरिक दंड न दिया जाए