.

छठवें चरण का मतदान खत्म, जानें वोटिंग से संबंधित दिनभर की बड़ी खबरें

इस चरण में कुल 10.17 करोड़ मतदाता हैं जो कि 979 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला करेंगे.

News Nation Bureau
| Edited By :
12 May 2019, 02:44:35 PM (IST)

highlights

  • 59 सीटों पर 979 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत
  • इस चरण में कुल 10.17 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान
  • मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, दिग्विजय, सिंधिया जैसे दिग्गज मैदान में

 

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण का मतदान जारी है. इस चरण में 59 सीटों पर 979 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, मध्यप्रदेश और बिहार की 8-8 सीटें, दिल्ली की सभी 7 सीट और झारखंड की चार सीटों पर मतदान किया जाएगा. इस चरण में कुल 10.17 करोड़ मतदाता हैं जो कि 979 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला करेंगे. इस चरण में केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन, समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज मैदान में हैं आज इनकी किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा.

18:15 (IST)

छठवें चरण में 59.78 प्रतिशत हुआ मतदान

बिहार- 55.04%हरियाणा- 62.43%मध्य प्रदेश- 60.24%उत्तर प्रदेश- 50.85%पश्चिम बंगाल- 80.16%झारखंड- 64.46%दिल्ली- 55.44%

17:54 (IST)

बिहार के मोतिहारी में बनकटवा के सेखोना गांव बूथ में संख्या 162 पर फायरिंग हुई है. मतदान के दौरान सांसद संजय जायसवाल समर्थकों की पिटाई की सूचना पर बूथ पर पहुंचे थे. इसी दौरान सांसद पर हमला हुआ और उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. बूथ पर तैनात फोर्स ने सांसद के बचाव में हवाई फायरिंग की.

17:43 (IST)

शाम 5 बजे तक 59.56 प्रतिशत वोटिंग हुई

बिहार- 55.04%हरियाणा- 62.08%मध्य प्रदेश- 59.96%उत्तर प्रदेश- 50.62%पश्चिम बंगाल- 79.94%झारखंड- 65.17%दिल्ली- 54.82%

16:35 (IST)

दिल्ली में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपनी पत्नी उषा निर्वाण भवन मतदान केंद्र पर जानकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 

16:18 (IST)

दोपहर बाद 4 बजे तक 50.74 प्रतिशत वोटिंग हुई

बिहार- 44.40%

हरियाणा- 51.80%

मध्य प्रदेश- 52.62%

उत्तर प्रदेश- 43.26%

पश्चिम बंगाल- 70.51%

झारखंड- 58.08%

दिल्ली- 45.22%

15:52 (IST)

दक्षिणी दिल्ली से आप के प्रत्याशी राघव चड्ढा ने बीजेपी प्रत्याशी रमेश विधूड़ी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने फर्जी वोटिंग के आरोप, रंगे हाथों बोगस वोटिंग करने वाले को पकड़ने का दावा किया. वह जल्द ही इसकी शिकायत दर्ज करेंगे. 

15:48 (IST)

हरियाणा में सपना चौधरी ने एक मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

15:45 (IST)

दिल्ली में एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ ने अपने परिवार के साथ एक मतदान केंद्र पर जाकर मताधिकार का प्रयोग किया. 

14:54 (IST)

पूर्व  राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने के कामराज  लेन में एनपी प्राइमरी स्‍कूल में बने पोलिंग बूथ पर किया मतदान 

14:43 (IST)

प्रयागराज: मतदाता सूची में सामने आयी गड़बड़ी, मतदाता सूची में नाम गायब होने से लोगों में आक्रोश, मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज के मतदान केन्द्र पर दर्जनों मतदाताओं का नाम गायब, वोटर लिस्ट से नाम गायब होने को लेकर वोटर कर रहे हैं हंगामा

14:40 (IST)

नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत और मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोड़ा मतदान करने के बाद. 

14:39 (IST)

भारतीय जनता युवा मोर्चा की हावड़ा जिला क्‍लब सेल संयोजक प्रियंका शर्मा को पश्‍चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर आरोप है कि उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री की फोटोशॉप्‍ड पिक्‍चर सोशल मीडिया पर शेयर किया था. उनकी मां का कहना है कि विपक्षी दल से होने के चलते प्रियंका को पुलिस ने दबोचा है. 

14:30 (IST)

आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि संगम विहार में एक मतदान केंद्र के इर्द गिर्द कुछ लोग बीजेपी के स्‍कॉर्फ में घूम रहे हैं. एक आदमी ने चार बार मतदान किया है. हमने 8-10 ऐसे लोगों की पहचान की और एक आदमी को रंगे हाथ पकड़ा. बीजेपी के रमेश बिधुड़ी बुरी तरह हार रहे हैं. इसलिए इस तरह की रणनीति में लिप्त हैं

14:25 (IST)

बिहार : 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत

वाल्‍मीकिनगर : 42.41 पश्‍चिम चंपारण : 41.88 पूर्वी चंपारण 40.50 शिवहर 39.20 वैशाली : 40.50 गोपालगंज 42.28 सिवान : 38.15 महाराजगंज : 35
14:16 (IST)

मध्‍य प्रदेश : 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत

भिंड : 35.38% ग्‍वालियर : 38.70% गुना : 49.03% सागर : 45.27% विदिशा : 46.93% भोपाल : 40.69% राजगढ़ : 45.30%
14:12 (IST)

दिल्‍ली : एक बजे तक का मतदान प्रतिशत

चांदनी चौक 33.10 नॉर्थ ईस्‍ट दिल्‍ली 36.55 पूर्वी दिल्‍ली 34.40 नई दिल्‍ली 31.32 उत्‍तर पश्‍चिमी 36.09 पश्‍चिमी दिल्‍ली 35.06 दक्षिण दिल्‍ली 34.84
14:07 (IST)

सपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर 14 लोकसभा क्षेत्रों में ईवीएम के खराब होने की शिकायत दर्ज कराई. सपा ने यह भी आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी सत्‍ताधारी दल के लिए काम कर रहे हैं. सपा नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा, लोकतंत्र के लिए ईवीएम घातक है. उन्‍होंने कहा, आजमगढ़ के गोपालपुर के बूथ संख्या 148 और 150 पर अधिकारी कमल पर बटन दबा रहे थे.

12:44 (IST)

दिल्‍ली : CPI(M) के वरिष्‍ठ नेता प्रकाश करात ने संचार भवन के पास स्‍थित पोलिंग बूथ पर किया मतदान 

12:43 (IST)

दोपहर 12 बजे तक का मतदान (प्रतिशत में)

पश्‍चिम बंगाल 38.26 दिल्‍ली 19.55 हरियाणा 23.26 उत्‍तर प्रदेश 21.75 बिहार 20.70 झारखंड 31.27 मध्‍य प्रदेश 28.25
12:07 (IST)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वोट डालने के बाद कहा- बीजेपी हार रही है. आशा है कि दिल्‍ली में नतीजे अच्‍छे रहेंगे. प्रधानमंत्री किसी भी बात का जवाब नहीं देते हैं. इधर-उधर की बात करते हैं. स्‍पष्‍ट है कि बीजेपी की सरकार जाएगी. 

11:57 (IST)

यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21.98 फीसदी मतदान

बस्ती में सबसे ज्यादा 26.39% मतदान फुलपूर में सबसे कम 18.20% मतदान आजमगढ़ में 19.80% सुल्तानपुर में 25.41% इलाहाबाद 20%

 

11:56 (IST)

दिल्‍ली : महानतम क्रिकेटर कपिल देव ने डीपीएस मथुरा रोड स्‍थित पोलिंग बूथ पर किया मतदान, उनके साथ पत्‍नी रोमी और बेटी अमिया ने भी वोट डाले

11:51 (IST)

11 बजे तक का मतदान प्रतिशत

बिहार 20.44 हरियाणा 18.12 मध्‍य प्रदेश 25.00 उत्‍तर प्रदेश 20.20 पश्‍चिम बंगाल 30.40 झारखंड 31.25 दिल्‍ली 13.30
11:39 (IST)

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने निर्माण भवन स्‍थित पोलिंग बूथ पर अपना मतदान किया. 

11:09 (IST)

दिल्‍ली के सबसे बुजुर्ग 111 साल के वोटर बच्‍चन सिंह ने संतगढ़ पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला 

11:08 (IST)

सोनीपत से कांग्रेस उम्‍मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रोहतक से प्रत्‍याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने परिवार के साथ रोहतक के पोलिंग बूथ पर मतदान किया. 

11:03 (IST)

निर्माण भवन में पोलिंग बूथ पर सोनिया गांधी कर रही हैं मतदान करने का इंतजार, ईवीएम खराब होने से लंबा हो रहा उनका इंतजार

11:00 (IST)

अखिलेश यादव के चीफ इलेक्शन एजेंट ने आजमगढ़ में मतदानकर्मियों पर मिलीभगत कर बीजेपी के पक्ष में मतदान कराने का लगाया आरोप, मामले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से की शिकायत.

10:57 (IST)

पश्‍चिम बंगाल : घाटल से बीजेपी उम्‍मीदवार भारती घोष के काफिले पर हमला, बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

10:53 (IST)

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइंस के पोलिंग बूथ पर मतदान किया. 

10:51 (IST)

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने औरंगजेब लेन के एनपी सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल में मतदान किया. 

10:46 (IST)

आम आदमी पार्टी की उम्‍मीदवार आतिशी मार्लेना जंगपुरा के कमला नेहरू गवर्नमेंट सर्वोदय विद्यालय के बूथ पर मतदान किया. वे बीजेपी के गौतम गंभीर और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं. 

10:42 (IST)

दिल्‍ली प्रदेश बीजेपी अध्‍यक्ष और उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली से उम्‍मीदवार मनोज तिवारी ने यमुना विहार के पोलिंग बूथ नंबर 60 में अपना मतदान किया. वे शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं. इस सीट से आप की ओर से दिलीप पांडेय फाइट में हैं. 

10:38 (IST)

दिल्‍ली: राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन स्‍थित बूथ में मतदान किया. 

10:25 (IST)

उत्‍तर प्रदेश के सुल्‍तानपुर में बीजेपी उम्‍मीदवार मेनका गांधी और महागठबंधन के उम्‍मीदवार सोनू सिंह के बीच नोकझोंक हो गई. मेनका गांधी ने आरोप लगाया था कि सोनू सिंह के समर्थक वोटरों को धमका रहे हैं. 

10:24 (IST)

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने दिल्‍ली के औरंगजेब लेन में किया मतदान, मीडिया का आभार जताते हुए कहा, सीटों के बारे में जनता फैसला लेगी.

10:15 (IST)

बिहार में सुबह 10 बजे तक मतदान

वाल्‍मीकिनगर : 13.07 पश्‍चिम चम्‍पारण : 13.01 पूर्वी चम्‍पारण : 16.40 शिवहर : 15:70 वैशाली : 20.00 गोपालगंज : 16.40 सिवान : 15.00 महाराजगंज : 16.90
10:05 (IST)

मध्‍य प्रदेश में सुबह नौ बजे तक 12.30% मतदान

मुरैना : 10.92 भिंड : 9.76 ग्‍वालियर : 10.37 गुना : 15.97 सागर : 13.07 विदिशा : 13.34 भोपाल : 10.78 राजगढ़ : 15.18
10:03 (IST)

दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और नई दिल्‍ली सीट से प्रत्‍याशी अजय माकन ने कहा, इस बार के चुनाव में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है. नोटबंदी के बाद दिल्ली में सारे रोजगार चौपट हो गए हैं और मुझे उम्मीद है की जनता कांग्रेस पार्टी को चुनेगी.

10:02 (IST)

रोहतक से कांग्रेस प्रत्‍याशी दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, हम पिछले से ज़्यादा मतों से जीतेंगे. बीजेपी हरियाणा को पीछे ले गई है. सेना ने पहले भी दुश्मन के दांत खट्टे किये थे. रोहतक से सबसे ज़्यादा सेना में जाते हैं. सीना वो देश के लिए नपवाते हैं बीजेपी के लिए नहीं. उन्‍होंने कहा कि मैं मानता हूं कि 2019 में नतीजे जो होंगे, वो मोदी की विदाई के लिए होंगे. 

09:59 (IST)

यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 9.28% मतदानआजमगढ़ में 10.10%सुल्तानपुर में 9.37%इलाहाबाद 8.20%बस्ती में सर्वाधिक 11.40% मतदान

09:37 (IST)

दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्वी दिल्‍ली के पांडव नगर में मतदान किया.

09:35 (IST)

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के एक बूथ पर किया मतदान 

09:32 (IST)

सुबह नौ बजे तक का मतदान प्रतिशत बिहार : 9.03हरियाणा : 3.74मध्‍य प्रदेश : 4.01उत्‍तर प्रदेश : 6.86पश्‍चिम बंगाल : 6.58झारखंड : 12.45दिल्‍ली : 3.74

09:30 (IST)

झारखंड : फर्स्‍ट टाइम वोटर रीता कुमारी ने धनबाद में अपना वोट डाला. 

09:29 (IST)

उत्‍तर प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज में एक पोलिंग बूथ पर परिवार के साथ मतदान किया. 

09:27 (IST)

दिल्‍ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित ने वोट डालने के बाद न्‍यूज नेशन से कहा, जनता से पूरी उम्मीद है, क्योंकि जिस तरह से कांग्रेस सरकार चलाती है, उस तरह से कोई पॉलिटिकल पार्टी काम नहीं कर पाती है. उन्‍होंने कहा, केजरीवाल और उनकी पार्टी उनकी तबीयत को लेकर अफवाह फैला रहे हैं. ये किस तरह की पॉलिटिकल पार्टी है और किस तरह की बातें करती है समझ नहीं आता है.

09:13 (IST)

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी डाला वोट

09:01 (IST)

दिल्ली की  पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने निजामुद्दीन के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद.

08:59 (IST)

मध्यप्रदेश के भोपाल में मतदान करने के लिए कतार में खड़े मतदाता.

08:58 (IST)

झारखंड के धनबाद में रीता कुमार ने पहली बार डाला वोट. 

08:01 (IST)

पूर्वी दिल्ली के बीजेपी कैंडिडेट गौतम गंभीर ने ओल्ड राजेंद्र नगर में एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला. गंभीर AAP के आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ हैं. 

07:52 (IST)

शिवहर लोकसभा क्षेत्र के बूथ संख्‍या 272 पर एक होमगार्ड जवान की गोली से एक मतदान कर्मी घायल हो गया. घटना कैसे हुई, इसकी पड़ताल हो रही है. पुलिस फिलहाल इसे दुर्घटना मान रही है.

07:45 (IST)

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गुरुग्राम के पिनेस्ट्री स्कूल में वोट डाला.

07:42 (IST)

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने वोट डाला. इस सीट पर उनके खिलाफ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मैदान में हैं.

07:34 (IST)

दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके (चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र) में मतदान केंद्र संख्या 124 पर मतदान करने के लिए लोगों की कतार

07:10 (IST)

यूपी के सुल्तानपुर मतदान शुरू, शहर में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बने बूथ पर सुबह 7 बजे से ही लगी मतदाताओं की लंबी कतारें.

06:49 (IST)

झारखंड के धनबाद संसदीय क्षेत्र के लिए बूथ संख्या 202, 203, 204, और 313 पर लक्ष्मी नारायण विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में मॉक पोलिंग हो रही है. इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद हैं  तो वहीं उनके सामने भारतीय जनता पार्टी की ओर से पीएन सिंह मैदान में हैं.

06:46 (IST)

पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में जल विहार के एमसीडी प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 64, 65 और 66 पर लिए मतदान के लिए तैयारी करते मतदान अधिकारी. इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गौतम गंभीर, आम आदमी पार्टी (AAP) के आतिशी और कांग्रेस (Congress) के अरविंदर सिंह लवली इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.