.

LIVE उपचुनाव नतीजे: एमपी और महाराष्ट्र में 2-2 सीटों पर जीती बीजेपी, असम में भी आगे

देशभर में 6 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
22 Nov 2016, 03:09:29 PM (IST)

नई दिल्ली:

देशभर में 6 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, असम, अरुणाचल प्रदेश व त्रिपुरा और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी के 4 लोकसभा और 9 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

नोटबंदी के फैसले के बाद इस उपचुनाव में बीजेपी पर खास नजर है।

ताजा जानकारी के मुताबिक

1-सीपीआईएम ने त्रिपुरा की बरजाला और खोवाई सीट दोनों सीटें जीत ली हैं। 

2-मध्य प्रदेश के नेपानगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

3-पुडुचेरी के नेल्लीथोपु सीट से मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी ने जीत दर्ज की।

Congress wins Nellithoppu assembly seat in Pondicherry. #bypolls

— ANI (@ANI_news) November 22, 2016 4- वहीं तमिलनाडु के तंजावुर विधासभा सीट पर पहले चरण की गिनती खत्म हो गई। 5-महाराष्ट्र विधान परिषद में कांग्रेस और भाजपा  6 सीटों में से 2-2 जीत चुकी है जबकि राकांपा और शिवसेना को 1-1 सीट मिली है।  

Maharashtra legislative council: Out of 6 seats Congress and BJP win 2 each, NCP and Shiv Sena win 1 each

— ANI (@ANI_news) November 22, 2016 6- तामिलनाडु के विधानसभा सीट तिरुप्पराकुंद्रम और अर्वाकुरुचि में AIADMK आगे चल रही है। 7- पश्चिम बंगाल के कूचबिहार और तमलुक लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस आगे। 8- असम के लखीमपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। 9-  बीजेपी की मंजू डाडू मध्य प्रदेश के नेपानगर विधानसभा सीट से जीती

Madhya Pradesh: BJP's Manju Dadu wins on Nepanagar assembly seat by 40600 votes #Bypolls

— ANI (@ANI_news) November 22, 2016 10- तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार साइकत पांजा मोंटोश्वर विधानसभा उपचुनाव जीत गए हैं। 11-पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के दिब्येन्दु अधिकारी 4,97,528 मतों से तामलुक लोकसभा सीट जीत गए हैं।

West Bengal: TMC's Dibyendu Adhikari wins Tamluk Lok Sabha seat by 4,97,528 votes #Bypolls

— ANI (@ANI_news) November 22, 2016 12- अन्नाद्रमुक 26,483 मतों से तंजावुर विधानसभा सीट जीती।

Tamil Nadu: AIADMK wins by 26,483 votes on Thanjavur assembly seat

— ANI (@ANI_news) November 22, 2016 13-भाजपा के ज्ञान सिंह शहडोल (मध्य प्रदेश)  लोकसभा सीट जीते।

BJP's Gyan Singh wins Lok Sabha seat from Shahdol (Madhya Pradesh) #Bypolls

— ANI (@ANI_news) November 22, 2016