.

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर बोले मोदी, कहा- योग ने दुनिया को इलनेस से वेलनेस का रास्ता दिखाया

चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग किया।

News Nation Bureau
| Edited By :
21 Jun 2018, 08:20:05 AM (IST)

नई दिल्ली:

चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग किया। इस कार्यक्रम में पीएम के साथ करीब 50 हजार लोग भाग ले रहे हैं।

योग करने से पहले संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सभी के लिए गौरव की बात है कि आज जहां-जहां उगते सूर्य के साथ सूरज की किरण पहुंच रही है, प्रकाश का विस्तार हो रहा है, वहां-वहां लोग योग से सूर्य का स्वागत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए गौरव की बात है कि आज जहां-जहां उगते सूर्य के साथ सूरज की किरण पहुंच रही है, प्रकाश का विस्तार हो रहा है, वहां- वहां लोग योग से सूर्य का स्वागत कर रहे हैं। देहरादून से लेकर डबलिन तक, शंघाई से लेकर शिकागो तक, जकार्ता से लेकर जोहानिसबर्ग तक, योग ही योग है।

 Live अपडेट्स

# महाराष्ट्रः मुंबई में तैनात आईएनएस विराट पर नौसेना के जवानों ने किया योग।

# आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में किया योग।

Andhra Pradesh Chief Minister N Chandrababu Naidu performs Yoga in Amaravati on #InternationalYogaDay2018 pic.twitter.com/e3kBgYXO3K

— ANI (@ANI) June 21, 2018

# महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने राजभवन में योग किया।

Mumbai: Maharashtra Governor C. Vidyasagar Rao performs yoga at Raj Bhavan. #InternationalYogaDay2018 pic.twitter.com/ulsPRHDCxW

— ANI (@ANI) June 21, 2018

# पूर्वी नौसेना कमांड के कर्मचारी विशाखापत्तनम से बंगाल की खाड़ी में आईएनएस ज्योति बोर्ड पर योग करते हुए।

# देहरादून में पीएम मोदी 55 हजार लोगों के साथ कर रहे हैं योग 

More visuals from Forest Research Institute in Dehradun, Uttarakhand where PM Narendra Modi is leading #InternationalYogaDay2018 celebrations. pic.twitter.com/Y0hiS0xUsN

— ANI (@ANI) June 21, 2018

# योग ने दुनिया को इलनेस से वेलनेस का रास्ता दिखाया: पीएम मोदी

# योग व्यक्ति, परिवार, समाज, देश, विश्व और सम्पूर्ण मानवता को जोड़ता है: पीएम मोदी

Andhra Pradesh: Vice Admiral Karambir Singh, Flag Officer Commanding-in-Chief of Eastern Naval Command and navy personnel perform yoga at Eastern Naval Command in Visakhapatnam. #InternationalYogaDay2018 pic.twitter.com/YfDNH4SnNp

— ANI (@ANI) June 21, 2018

# योग आज दुनिया की सबसे शक्तिशाली एकीकृत बल में से एक बन गया है: पीएम मोदी

#  वहीं योग गुरु बाबा रामदेव राजस्थान के कोटा में योग कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधराराजे मौजूद हैं। योग करने के लिए बाबा रामदेव के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।

Rajasthan: Baba Ramdev, Acharya Balkrishna and CM Vasundhara Raje perform yoga in Kota. #InternationalYogaDay2018 pic.twitter.com/jIpaBYUVup

— ANI (@ANI) June 21, 2018

कैसे हुई थी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत

इस दिन की शुरुआत के लिए पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की अपील की थी। जिसके बाद यूएन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था।

योग को लेकर 27 सिंतबर, 2014 को पीएम मोदी ने यूएन में अपना भाषण दिया था और बतया था कि कैसे योग स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इस भाषण के बाद 21 जून की तारीख को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया।

पीएम करेंगे योग

प्रधानमंत्री वन अनुसंधान संस्थान के मैदान में योग दिवस समारोह का आगाज करेंगे, जिसके साथ पूरी दुनिया में इस अवसर पर योग से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

पीएम मोदी के साथ समारोह में शामिल सवयंसेवक फिटनेस का संकल्प लेंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र लखनऊ में लोगों के साथ योग करेंगे। मोदी सरकार के तमाम मंत्री और राज्यों में बीजेपी सरकार के प्रतिनिधि अलग-अलग जगह योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

योग दिवस को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देनी शुरू कर दी है। योग की धूम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है। पोलैंड से लेकर चीन तक हजारों लोगों ने योग किया।

योग के फायदे

योग न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत करता है, बल्कि यह तनाव और अन्य शारीरिक समस्याओं को भी दूर करता है। लगातार नियमित रूप से आसान करने से शरीर में लचीलापन बना रहता है।

योग को भारत के स्वर्ण युग करीब 26,000 साल पहले की देन माना जाता है। योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत धातु 'युज' से निकला है, जिसका मतलब व्यक्तिगत चेतना या आत्मा का सार्वभौमिक चेतना या रूह से मिलन होता है।

योग को हिंदु धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है योगसूत्र को महर्षि पतंजलि ने 200 ई. पूर्व लिखा था। इस ग्रंथ पर अब तक हजारों भाषा में लिखा जा चुका हैं।

योग हिन्दू धर्म के छह दर्शनों में से एक है। योग बौद्ध धर्म में भी ध्यान के लिए अहम माना जाता है। योग का संबंध इस्लाम और ईसाई धर्म के साथ भी है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें