.

सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण खत्म, यहां देखें Lunar Eclipse 2018

चंद्र ग्रहण रात 11.54 बजे से शुरु होकर अगले दिन यानी शनिवार सुबह 3.49 बजे तक रहेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 1.28 बजे से 2.43 बजे तक देख सकते हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
28 Jul 2018, 07:25:21 AM (IST)

नई दिल्ली:

सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण अब समाप्त हो गया है। यह चंद्र ग्रहण 18 साल बाद गुरु पूर्णिमा के दिन लगा। यह एक दिव्य संयोग है। चंद्र ग्रहण रात 11.54 बजे से शुरु होकर अगले दिन यानी शनिवार सुबह 3.49 बजे तक रहा। पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 1.28 बजे से 2.43 बजे तक देखा गया।

चंद्र ग्रहण के दौरान दश्वमेघ घाट पर गंगा स्थान करते श्रद्धालु

पंजाब के अमृतसर से चंद्र ग्रहण-

Visuals of lunar eclipse from Amritsar. #Punjab pic.twitter.com/lL4kNN7DW4

— ANI (@ANI) July 27, 2018

यूपी के वाराणसी से चंद्र ग्रहण की तस्वीर -

Visuals of lunar eclipse from Varanasi. pic.twitter.com/n451EXEPZj

— ANI UP (@ANINewsUP) July 27, 2018

राजस्थान के जयपुर में चंद्र ग्रहण के दौरान की पहली तस्वीर-

Visuals of lunar eclipse from Jaipur. #Rajasthan pic.twitter.com/O7R7iZcprQ

— ANI (@ANI) July 27, 2018

हैदराबाद में चंद्र ग्रहण के पहले चांद की तस्वीर

Visual of moon before lunar eclipse from Hyderabad's Chaar Minar. pic.twitter.com/Dm11fSBoiM

— ANI (@ANI) July 27, 2018

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के ऊपर चंद्र ग्रहण के पहले चांद की तस्वीर

Visual of moon before lunar eclipse from Amritsar's Golden temple. #Punjab pic.twitter.com/CSBjhe6EZf

— ANI (@ANI) July 27, 2018

और पढ़ें : चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम

इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी के बिल्कुल केंद्र से उत्तर दिशा से होकर गुजरा। कई लोगों ने इंटरनेट के जरिए चंद्र ग्रहण 2018 का लाइव स्ट्रीम देखा। हालांकि बारिश और प्रदूषण की वजह से कई शहरों में चंद्र ग्रहण नजर नहीं आया। 

बता दें कि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी को दिखाई दिया था। इतना लंबा चंद्र ग्रहण 152 साल बाद लगा है। चंद्र ग्रहण के दौरान चांद पूरा लाल दिखाई दे रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगे 9 जून 2123 को इतना लंबा Lunar Eclipse देखने को मिलेगा।

क्यों लगता है चंद्र ग्रहण
जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, जिससे सूर्य की किरण चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है और पृथ्वी की छाया उसपर पड़ती है। जिसकी वजह से चंद्र ग्रहण लगता है।

और पढ़ें : Chandra Grahan 2018: आज पृथ्वी के सबसे करीब होकर गुजरेगा मंगल, चंद्र ग्रहण के बुरे अभाव से बचने के लिए करें इन मंत्रों का जाप