.

ये परेड लोकतंत्र को जीवंत करने वाले हमारे संविधान को नमन करती है : PM मोदी

एनसीसी कैडेट्स को संबोधित कर रहे पीएम मोदी. पीएम ने कहा कि राजपथ पर जब आप जोश के साथ कदम-ताल करते हैं तो हर देशवासी उत्साह से भर जाता है. जब आप भारत की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपरा और विरासत की झांकी दिखाते हैं तो हर देशवासी का माथा गौरव से ऊंचा हो जाता है.

News Nation Bureau
| Edited By :
24 Jan 2021, 05:40:30 PM (IST)

नई दिल्ली :

एनसीसी कैडेट्स को संबोधित कर रहे पीएम मोदी. पीएम ने कहा कि राजपथ पर जब आप जोश के साथ कदम-ताल करते हैं तो हर देशवासी उत्साह से भर जाता है. जब आप भारत की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपरा और विरासत की झांकी दिखाते हैं तो हर देशवासी का माथा गौरव से ऊंचा हो जाता है.

16:54 (IST)

 

 
16:34 (IST)

मेरा आपसे आग्रह है कि देश में चल रहे कोरोना वैक्सीन अभियान में भी देश की मदद करने के लिए आगे आना है. आपको वैक्सीन को लेकर सही जानकारियां गरीब से गरीब और सामान्य से सामान्य नागरिकों को देनी है- पीएम

16:31 (IST)

कोरोना की वैक्सीन भारत के वैज्ञानिकों ने भारत में बनाकर अपना कर्तव्य बखूबी निभाया है. अब हमें अपना कर्तव्य निभाना है. झूठ और अफवाह फैलाने वाले हर तंत्र को हमें सही जानकारी से परास्त करना है- पीएम

16:29 (IST)

भारत आत्मनिर्भर किसी के कहने भर से नहीं होगा, बल्कि आप जैसे युवा साथियों के करने से ही होगा. आप ये तब और ज्यादा बेहतर तरीके से कर पाएंगे जब आपके पास जरूरी स्किल सेट होगा- पीएम

16:27 (IST)

देश में भारत के हर राज्य के रहन-सहन, तीज-त्यौहार के बारे में जागरूकता और बढ़े. विशेषतौर पर हमारी समृद्ध आदिवासी परंपराओं, आर्ट और क्राफ्ट से देश बहुत कुछ सीख सकता है. इन सब को आगे बढ़ाने में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' अभियान बहुत मदद कर रहा है: पीएम

16:26 (IST)

अपने घर के आसपास जो चीजें बन रही हैं, उसपर मान करना, उसे प्रोत्साहित करना ही वोकल फॉर लोकल है. वोकल फॉर लोकल की भावना तब मजबूत होगी जब इसे एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना से शक्ति मिलेगी : पीएम मोदी

16:25 (IST)

भारत यानी कोटि-कोटि सामान्य जन के खून पसीने, आकांक्षाओं, अपेक्षा की सामूहिक शक्ति. भारत यानी राज्य अनेक, राष्ट्र एक. भारत यानी समाज अनेक, भाव एक. भारत यानी पंथ अनेक, लक्ष्य एक. भारत यानी भाषाएं अनेक, अभिव्यक्ति एक. भारत यानी रंग अनेक, तिरंगा एक : पीएम मोदी

16:19 (IST)

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दौरान आपने भी महसूस किया होगा कि हमारा देश कितनी विविधताओं से भरा है. अनेकों भाषाएं, अनेकों बोलियां, अलग-अलग खान-पान कितना कुछ अलग है, लेकिन भारत एक है- पीएम

 
16:18 (IST)

हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का अवसर नहीं मिला. लेकिन हमें देश ने अपना सर्वश्रेष्ठ अर्पित करने का अवसर जरूर दिया है. हम देश को मजबूत बनाने के लिए जो कर सकते हैं, वो करते ही रहना चाहिए : पीएम

 
16:17 (IST)

इस वर्ष हमारा देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इस वर्ष गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व भी है. इसी वर्ष हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्मजयंती भी बना रहे हैं. अब देश ने यह तय किया है कि नेताजी के जन्म दिवस को हम पराक्रम दिवस के रूप में मनाएंगे : पीएम मोदी

16:16 (IST)

गणतंत्र दिवस की परेड भारत की महान सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत के साथ ही, हमारी सामरिक ताकत को भी नमन करती है. ये परेड दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को जीवंत करने वाले हमारे संविधान को नमन करती है : पीएम मोदी