.

योगी आदित्यनाथ बने यूपी के 21वें मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 2:15 बजे लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

News Nation Bureau
| Edited By :
19 Mar 2017, 03:43:43 PM (IST)

नई दिल्ली:

गोरखपुर से सांसद और हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। शनिवार को पार्टी पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में योगी को पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया था।

बीजेपी विधायक दल ने उत्तर प्रदेश में समाजिक समीकरण और संगठन को ध्यान में रखते हुए दो उप मुख्यमंत्री भी चुना है। लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा और उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य राज्य के उप मुख्यमंत्री होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही कई दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद हैं। 

यह भी पढ़ें: कैसे नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद मनोज सिन्हा को पछाड़ योगी आदित्यनाथ बने यूपी के CM

LIVE अपडेट

# पूर्व क्रिकेटर मोहसीन रजा ने योगी की कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के बाद गोरखनाथ मंदिर के बाहर समर्थक खुशियां मना रहे हैं

Gorakhpur: BJP supporters celebrate outside Gorakhnath temple after Yogi Adityanath sworn in as Uttar Pradesh Chief Minister. pic.twitter.com/cf2Z6wZgtS

— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2017

अनिल राजभर, स्वाति सिंह ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली

Anil Rajbhar, Swati Singh take oath as Ministers of State (Independent) in Uttar Pradesh Government. pic.twitter.com/zrnjHGnpex

— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2017

स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी और धर्म सिंह सैनी ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।

# स्वाति सिंह ने ली राज्यमंत्री के तौर पर शपथ। पहली बार विधानसभा पहुंची हैं। स्वाति सिंह बीजेपी नेता दयाशंकर की पत्नी हैं।

सिद्धार्थ नाथ सिंह, मुक्त बिहारी वर्मा और आशुतोष टंडन ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली

सुरेश राणा, उपेंद्र तिवारी और महेंद्र सिंह ने राज्य मंत्री पद (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली।

अनुपम जयसवाल ने राज्यमंत्री के तौर पर ली शपथ। नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

Suresh Rana, Upendra Tiwari & Mahendra Singh take oath as Ministers of State (Independent) in Uttar Pradesh Government. pic.twitter.com/JUBERSyCxp

— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2017

# सुरेश राणा को भी कैबिनेट में जगह, पार्टी के राजपूत चेहरा। बीजेपी में कट्टर हिंदूवादी की छवि

चेतन चौहान, श्रीकांत शर्मा और राजेंद्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लिया

Chetan Chauhan, Shrikant Sharma & Rajendra Pratap Singh take oath as cabinet ministers of #UttarPradesh government. pic.twitter.com/wEMfegKTQe

— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2017

ओमप्रकाश राजभर, ब्रजेश पाठक और लक्ष्मी नारायण चौबे ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को भी ईनाम मिला। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके अलावा शौर्य प्रताप सागी, सुरेश खन्ना, दारा सिंह चौहान, धर्मपाल सिंह, एसपी सिंह बंघेल को भी शपथ दिलाई गई।

सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, कांग्रेस से बीजेपी में आईं रीता बहुगुणा जोशी ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली

# केशव प्रसाद मौर्य ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Keshav Prasad Maurya takes oath as Deputy Chief Minister of Uttar Pradesh. pic.twitter.com/buO161ZPCg

— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2017

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, पीएम मोदी भी मंच पर मौजूद

#FLASH: Yogi Adityanath takes oath as Uttar Pradesh Chief Minister pic.twitter.com/IA6U6kYUPX

— ANI (@ANI_news) March 19, 2017

# योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के लिए लखनऊ में नेताओं का लगा जमावड़ा

Amit Shah,Nitin Gadkari,Mulayam Yadav,Uma Bharti arrive at Lucknow's Smriti Upvan to attend swearing in ceremony of #YogiAdityanath as UP CM pic.twitter.com/db8iXomNtf

— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2017

# प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचे। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में लेंगे हिस्सा

PM Narendra Modi arrives at Lucknow airport to attend swearing in ceremony of #YogiAdityanath as UP CM. pic.twitter.com/xXnuXQL3Jk

— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2017

# अखिलेश यादव स्मृति उपवन पहुंचे। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे हिस्सा

Akhilesh Yadav arrives at Lucknow's Smriti Upvan to attend swearing in ceremony of #YogiAdityanath as UP CM. pic.twitter.com/oSaYY1ZVeO

— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2017

यूपी में नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव अपने आवास से हुए रवाना, मुलायम सिंह भी अपने आवास से निकल कर पहुचेंगे काशीराम स्मृति उपवन

# गेस्ट हाउस से एयरपोर्ट के लिए निकले योगी आदित्यनाथ। पीएम मोदी को करेंगे रिसीव

योगी आदित्यनाथ के पिता ने कहा, 'बहुत पहले से उसका लक्ष्य आम लोगों की सेवा करने का था। अब वह मुख्यमंत्री बन चुका और मैं बहुत खुश हूं।'

From the very start he had this aim of serving the people, now that he has become CM I'm really very happy: Father of Yogi Adityanath pic.twitter.com/5Q1NVJmSNa

— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2017

# योगी की संभावित कैबिनेट-

#BreakingNews योगी आदित्यनाथ के साथ ये नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ pic.twitter.com/9pMRWOK2Ao

— News State (@NewsStateHindi) March 19, 2017

इन नेताओं का हो सकता है शपथ ग्रहण-

योगी आदित्य नाथ (CM), केशव मौर्य (डिप्टी CM), दिनेश शर्मा (डिप्टी CM), सूर्यप्रताप शाही, ब्रजेश पाठक, राधामोहन दास अग्रवाल, स्वामी प्रसाद मौर्य, रानी पक्षालिका सिंह, रामपाल वर्मा, रीता बहुगुणा जोशी, पंकज सिंह, संगीत सोम, स्वाति सिंह, सुरेश राणा, राम कुमार वर्मा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सुरेश खन्ना, गोपाल टंडन, हृदय नारायण दीक्षित, अनिल राजभर, सिद्धार्थनाथ सिंह, राकेश राठौर, नीलकंठ तिवारी,

अपना दल से एक कैबिनेट मंत्री बनेगा

योगी आदित्यनाथ के साथ 22 कैबिनेट और 15 राज्यमंत्री लेंगे शपथ: सूत्र

यह भी पढ़ें: आदित्यनाथ योगी के सीएम बनने पर ओवैसी का तंज, पूछा- 'क्या ये मोदी के न्यू इंडिया विजन का हिस्सा है?

# योगी आदित्यनाथ के सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों में झड़प और धक्कामुक्की, समर्थक वीवीआईपी गेस्ट हाउस में जाना चाह रहे थे और सुरक्षा कर्मी रोक रहे थे। इस बात पर हुई झड़प।

शपथ ग्रहण के बाद योगी आदित्यनाथ लोक भवन में लेंगे सीएम चार्ज, पांच बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

# योगी आदित्यनाथ को चुने जाने पर उमा भारती ने कहा, 'योगी जी विकास और राष्ट्रवाद को साथ लेकर चलेंगे और वामपंथियों के गाल पर यह सबसे बड़ा झापड़ पड़ा है'

Yogi ji vikaas aur rashtravaad ko saath leke chalenge, aur vaampanthiyon ke gaal pe ye sab se bada jhaapda pada hai: Uma Bharti,Union Min pic.twitter.com/SKgj2W2ugv

— ANI (@ANI_news) March 19, 2017

# शपथ ग्रहण से पहले गोरखपुर जाने का कार्यक्रम योगी आदित्यनाथ ने रद्द किया। फिलहाल लखनऊ के VVIP गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं।

UP CM designate Yogi Adityanath slated to visit Gorakhpur ahead of oath taking,cancels plan for now;presently at VVIP Guest House in Lucknow pic.twitter.com/AzJhP9vv9M

— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2017

योगी आदित्यनाथ पहुंचे कांशीराम स्मृति उपवन। खुद लिया शपथ ग्रहण की तैयारियों का जायजा। आज लेंगे शपथ

Uttar Pradesh CM designate Yogi Adityanath visits Smriti Upwan in Lucknow ahead of his oath taking ceremony today. pic.twitter.com/TLW3pZWgWN

— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2017