.

केरल: कन्नूर में RSS कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, सीपीएम कार्यकर्ता की हत्या केस में था आरोपी

केरल में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की खबर आई है। जहां कन्नूर के पय्यानूर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

News Nation Bureau
| Edited By :
12 May 2017, 05:29:41 PM (IST)

नई दिल्ली:

केरल में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की खबर आई है। जहां कन्नूर के पय्यानूर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के केस में जांच शुरू कर दी है।

जिस शख्स की हत्या हुई है वह सीपीएम कार्यकर्ता धनराज मर्डर केस में 12 वां आरोपी है। धनराज की कन्नूर के पय्यानूर में उनके घर के बाहर हत्या की गई थी।

केरल में राजनीतिक हिंसा की खबरें आम है। खासकर चुनाव के समय इस तरह की वारदात बढ़ जाती है।

आपको बता दें की केरल में 2011 से 2016 के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग 30 कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।