.

केरल बाढ़: शौर्य चक्र विजेता एयरफोर्स कैप्टन ने छत पर चॉपर उतारकर बचाई 26 लोगों की जान, देखें सांस थाम देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन

केरल में बाढ़ ने लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सैलाब ने कई आशियानों को तहस-नहस कर दिया है, कई जिंदगियों को उजाड़ दिया।

News Nation Bureau
| Edited By :
18 Aug 2018, 11:10:31 PM (IST)

नई दिल्ली:

केरल में बाढ़ ने लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सैलाब ने कई आशियानों को तहस-नहस कर दिया है, कई जिंदगियों को उजाड़ दिया। बाढ़ग्रस्त केरल के हालात बदत्तर हैं।राज्य पिछले 100 साल के इतिहास में सबसे विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए थलसेना, वायुसेना, नौसेना और एनडीआरएफ की टीम जी-जान से जुटी हुई है। इसी बीच एक रेस्क्यू की वीडियो सामने आई है जो हमारे जवानों के साहस और शौर्य के बारे में बताती है।  वायुसेना के कैप्टन पी.राजकुमार की टीम ने घने पेड़ों के बीच घर पर हेलीकॉप्टर को लैंड किया। जोखिम से भरे इस रेस्क्यू ऑपरेशन में शौर्य चक्र विजेता कैप्टन और उनकी टीम ने 26 लोगों को बचाया, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। कैप्टन पी राजकुमार की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। 

Yup. We can land just about anywhere. That's a @indiannavy Seaking 42B on a narrow rooftop evacuating people in #KeralaFlood The story gets even more amazing. (See my next tweet) pic.twitter.com/3GPg2JC0ra

— Shreya Dhoundial (@shreyadhoundial) August 18, 2018

और पढ़ें: विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे केरल के लिए आगे आया UAE , पीड़ितों की मदद का किया वादा

गर्भवती महिला का एयरलिफ्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। महिला की मदद के लिए उनकी कमर पर रस्सी लगाई जाती है और धीरे -धीरे बेहद सावधानी से एयरलिफ्ट किया जाता है। केरल के अलुवा के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से बचाई गई एक गर्भवती महिला ने सुरक्षित तरीके से एक बच्चे को जन्म दिया।

A pregnant lady with water bag leaking has been airlifted and evacuated to Sanjivani. Doctor was lowered to assess the lady. Operation successful #OpMadad #KeralaFloodRelief #KeralaFloods2018 pic.twitter.com/bycGXEBV8q

— SpokespersonNavy (@indiannavy) August 17, 2018

महिला को हेलीकॉप्टर में बैठाने के बाद तुरंत कोच्चि नौसेना अड्डे के अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। भारी बारिश, नदियों में बाढ़ की स्थिति और भूस्खलन की घटनाओं के कारण राज्य में लगभग 324 लोग जान गंवा चुके हैं।

और पढ़ें: केरल के बाद कर्नाटक में बाढ़ ने मचाई तबाही, इन हेल्पलाइन नंबर से जानें अपनों का हाल

9 अगस्त से शुरू हुई बारिश ने लाखों लोगों को बेघर और करोड़ों रुपये की संपत्ति को तबाह कर दिया है। हालांकि शनिवार को बारिश धीमी होने से इडुक्की बांध का जलस्तर भी कम हुआ लेकिन बाढ़ द्वार खुले रहने के कारण पानी अभी भी बाहर निकल रहा है। केरल में बाढ़ से मची तबाही से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।