.

कांग्रेस सिद्धरमैया के नेतृत्व में लड़ेगी कर्नाटक विधानसभा का चुनाव

कांग्रेस ने कर्नाटक का चुनाव राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व में ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
31 May 2017, 10:43:36 PM (IST)

नई दिल्ली:

कांग्रेस ने कर्नाटक का चुनाव राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व में ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस की तरफ से जारी किये एक बयान में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जी परमेश्वर को निर्देश दिया है कि वो मंत्रिमंडल से तत्काल इस्तीफा दें और पूरा समय पार्टी को काम में लगाने के लिये कहा है। जी परमेश्वर की मदद के लिए एस आर पाटिल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

दिनेश गुंडुराव पहले से ही कार्यकारी अध्यक्ष हैं और इसी पद पर काम करते रहेंगे। पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री डी के शिवकुमार को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री के एच मुनियप्पा को कांग्रेस कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता जे सतीश को आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है।