सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल पर उतरें एम्स के जूनियर डॉक्टर
राजधानी दिल्ली में एम्स के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर उतर आए हैं। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में डॉक्टर्स पर हो रहे हमलों को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने ये हड़ताल की है।
News Nation Bureau
24 Nov 2016, 08:41:35 AM (IST)
नई दिल्ली:
राजधानी दिल्ली में एम्स के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर उतर आए हैं। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में डॉक्टर्स पर हो रहे हमलों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स ने ये हड़ताल की है।
हड़ताल पर उतरे डॉक्टरों की मांग है कि इनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। आए दिन मरीजों के परिजन किसी न किसी मुद्दे को लेकर डॉक्टरों के साथ कहा सुनी पर उतारू हो जाते हैं।
मरीजों के परिजनों और डॉक्टर के बीच हो रहे तकरार को देखते हुए डॉक्टर्स ने मांग की है कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए जिससे कि वो बिना किसी डर के मरीजों का इलाज कर सकें।