झारखंड: जमशेदपुर में 'बच्चा चोर' होने के शक में 6 लोगों की पीट-पीटकर हत्या, भीड़ ने 2 वाहन भी फूंके
झारखंड के जमशेदपुर में बच्चा चोर होने शक में जो जगहों पर भीड़ ने 6 लोगों की पीट पीटकर हत्या कर दी।
highlights
- झारखंड के जमशेदपुर में 6 लोगों की पीट-पीटकर हत्या, भीड़ ने लगाया बच्चा चोर होने का आरोप
- उग्र भीड़ ने पुलिस पर की पत्थरबाजी, 2 गाड़ियों को भी पहुंचाया नुकसान
- चार दिन पहले भी ईस्ट सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा में बच्चा चोर होने के अफवाह के बाद दो लोगों को पीट-पीटकर हत्या हुई थी
नई दिल्ली:
झारखंड के जमशेदपुर में बच्चा चोर होने शक में जो जगहों पर भीड़ ने 6 लोगों की पीट पीटकर हत्या कर दी। मामला राजनगर थाना क्षेत्र का है। उग्र भीड़ ने पुलिस के दो वाहन भी फूंक दिये।
इसके चार दिन पहले भी ईस्ट सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा में बच्चा चोर होने के अफवाह के बाद भीड़ ने दो लोगों को पीट-पीटकर मार डाला था।
जमशेदपुर के एसपी सिटी प्रशांत आनंद ने कहा, 'बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नागाडिह में भीड़ ने तीन लोगों की हत्या कर दी। भीड़ को शक था की सभी बच्चा चोर हैं।' पुलिस ने बताया कि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों में दो लोगों की पहचान हो चुकी है।
पुलिस ने बताया की जब सुरक्षा बल घटना स्थल पर पहुंची तो लोग पत्थरबाजी करने लगे और दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। पत्थरबाजी में कई पुलिस वाले घायल हो गए।
एसपी सिटी ने कहा, 'कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किये गये हैं।'
इससे पहले गुरुवार को सोसोमोली और उसके पास ही शोभापुर में 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कोल्हन क्षेत्र के डीआईजी प्रभात कुमार ने तीनों की मौत की पुष्टि की है।
डीआईजी प्रभात कुमार ने कहा, 'उग्र भीड़ में से कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।'
झारखंड के जमशेदपुर में बच्चा चोर होने शक में जो जगहों पर भीड़ ने 6 लोगों की पीट पीटकर हत्या कर दी। मामला राजनगर थाना क्षेत्र का है। उग्र भीड़ ने पुलिस के दो वाहन भी फूंक दिये।
और पढ़ें: जीएसटी दरों पर लगी मुहर, अनाज हुए सस्ते और लग्जरी कारें होगी महंगी