जम्मू-कश्मीर में फिर सीजफायर उल्लंघन, पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान शहीद
जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा बगैर उकसावे के किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया।
IANS
14 Jan 2018, 12:16:07 AM (IST)
नई दिल्ली:
जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा बगैर उकसावे के किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी सेना ने बगैर उकसावे के गोलीबारी की।
उन्होंने कहा, 'भारतीय चौकियों ने प्रभावी और जोरदार तरीके से मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि एक जवान लांस नायक योगेश मुरलीधर भडाने घायल हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।'
सूत्र ने कहा, 'यह वीर महाराष्ट्र का रहने वाला था।'
यह भी पढ़ें: इंदिरा गांधी बनेंगी विद्या बालन, किताब के अधिकार हासिल किए