.

जम्मू कश्मीरः नौशेरा सेक्टर में सीजफायर, दो स्कूल के बच्चे अंदर फंसे, एक जवान घायल

भारतीय सेना इस सीजफायर का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। वहीं एक स्कूल के बच्चों को बाहर निकाल कर घर भेज दिया गया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
18 Jul 2017, 10:11:27 PM (IST)

नई दिल्ली:

जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तानी रेंजर्सों ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। सीमापार से जारी फायरिंग में दो स्कूल के बच्चे फंसे हुए हैं। इस घटना में एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया है।

वहीं एक स्कूल के बच्चों को बाहर निकाल कर घर भेज दिया गया है। भारतीय सेना इस सीजफायर का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। गोलीबारी में एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

कार क्षतिग्रस्त होने की घटना बालाकोट की है जहां पाकिस्तानी रेंजर्सों ने गोलीबारी की। सीजफायर के कारण ग्रामिणों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंंघन कर रहा है।

#WATCH: Ceasefire violation by Pakistan in J&K's Manjakote earlier today, gunshots heard. pic.twitter.com/vXNLEBw5Ce

— ANI (@ANI_news) July 18, 2017

J&K: Ceasefire violation by Pakistan from 1350 hours in Naushera sector along the Line of Control; Indian army retaliating. pic.twitter.com/XrkkfTbYrb

— ANI (@ANI_news) July 18, 2017

J&K: A car hit by mortar in ceasefire violation by Pakistan in Balakot. pic.twitter.com/GQHQ3cU9Ey

— ANI (@ANI_news) July 18, 2017

इससे पहले डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (डीजीएमओ) ने सोमवार को अपने पाकिस्तानी समक्ष के साथ बात की थी। पाकिस्तानी समकक्ष के साथ बातचीत में लाइन ऑफ कंट्रोल पर हालिया स्थिति पर बात हुई और पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई सीमा पर अनावश्यक बढ़ोतरी पर चर्चा हुई थी।

इसे भी पढ़ेंः सरकार ने लोकसभा में कहा, इस साल मारे गए हैं 95 आतंकी

इसके अलावा डीजीएमो भारतीय आर्मी ने पाकिस्तान को यह भी बताने की कोशिश की थी कि पाकिस्तानी आर्मी सीमा पर घुसपैठ या फिर एलओसी पर फायरिंग जारी रखेगी तो भारतीय सेना उसका खिलाफ एक्शन लेगी। इसके साथ ही डीजीएमओ भारतीय सेना ने शांति बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें