.

उर्दू की मशहूर लेखिका Ismat Chughtai का जन्मदिन, गूगल ने डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि

खेलों में उन्हें फुटबॉल और गिल्ली डंडा काफी पसंद था। उनका बिंदास अंदाज उनके व्यक्तित्व में भी झलकता था।

News Nation Bureau
| Edited By :
21 Aug 2018, 06:35:16 PM (IST)

नई दिल्ली:

उर्दू की मशहूर और विवादित लेखिका इस्मत चुगताई (Ismat Chughtai) के 107वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया। गूगल ने Ismat Chughtai's 107th Birthday टाइटल के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। चुगताई का जन्म 21 अगस्त, 1915 में बदायूं के एक उच्च मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। वह दस भाई बहन थे। इस्मत नौवें नंबर पर थे।

उनके परिवार में छह भाई और चार बहनें थीं। उनके पिता सरकारी नौकरी में थे। इस कारण उनका तबादला भारत के कई शहरों में होता रहा था। घर में भाईयों के साथ रहते-रहते वह बिंदास हो गई थी।

और पढ़ेंः शादी के बाद एक्टिंग में क्या प्रियंका को ससुराल में मिलेगी टक्कर?

खेलों में उन्हें फुटबॉल और गिल्ली डंडा काफी पसंद था। उनका बिंदास अंदाज उनके व्यक्तित्व में भी झलकता था। उनका यह अंदाज लेखनी में भी झलकता था। चुगतई के कई साहित्य को बैन भी किया जा चुका है।