.

मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने लोगों के साथ फूलों से खेली होली

आज देशभर में होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. हर कोई होली के रंग में सराबोर नजर आ रहा है. लोग अपने-अपने तरीके से रंगों के त्यौहार का जश्न मना रहे है. घर से लेकर बाहर तक हर कोई रंग-बिरंगे नजर आ रहे हैं.

News Nation Bureau
| Edited By :
11 Mar 2020, 12:13:16 AM (IST)

नई दिल्ली:

आज देशभर में होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. हर कोई होली के रंग में सराबोर नजर आ रहा है. लोग अपने-अपने तरीके से रंगों के त्यौहार का जश्न मना रहे है. घर से लेकर बाहर तक हर कोई रंग-बिरंगे नजर आ रहे हैं. वहीं मंदिरों में भी होली स्पेशल विशेष पूजा की जा रही है.

15:23 (IST)

SP विधायक राजेश शुक्ला और BSP विधायक संजीव कुशवाहा भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे.

15:22 (IST)

बेंगलुरु में रह रहे 19 कांग्रेसी विधायकों ने कर्नाटक के DGPको पत्र लिखकर सुरक्षा, पुलिस रक्षक दल की मांग की. पत्र में उन्होंने लिखा-हम कुछ महत्वपूर्ण काम के लिए अपनी मर्जी से कर्नाटक आए हैं, जिसके लिए हमें बेंगलुरु के अंदर और आसपास अपनी सुरक्षित आवाजाही के लिए सुरक्षा की आवश्यकता है.

14:26 (IST)

बिसाहूलाल साहू ने कहा, 'मैं मध्यप्रदेश का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं, 1980 से मैं विधायक हूं, लगातार मेरी उपेक्षा की गई. जिस हिसाब से कमलनाथ सरकार चल रही है आने वाले समय में अधिकांश विधायक कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होंगे.'

14:24 (IST)

 पटना में होली आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने मनाई होली.

14:22 (IST)

उत्तर प्रदेश के इटावा में समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने लोगों के साथ फूलों से होली खेली.

13:12 (IST)

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में होली पर मगन भक्त.

13:10 (IST)

उत्तर प्रदेश के ​वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर लोगों ने जमकर होली खेली.

13:05 (IST)

दिल्ली में बीते दिनों हिंसा प्रभावित रहे मौजपुर में होली मनाते लोग। लोगों का कहना है कि अब यहां पर हालात शांत हैं.

12:50 (IST)

राजस्थान के जोधपुर में विदेशी पर्यटकों ने स्थानीय लोगों के साथ होली का त्यौहार मनाया.

12:41 (IST)

दिल्ली में बीते दिनों हिंसा प्रभावित रहे ​यमुना विहार में अभी भी सुरक्षा बल तैनात है. होली के मौके पर यहां पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते और गले मिलते नज़र आए.

12:37 (IST)

भोपाल के बीजेपी ऑफिस में BJP नेता आलोक संजर ने मनाई होली.

11:27 (IST)

बिहार के गया में दिव्यांग लोगों ने गाना गाकर होली का त्यौहार मनाया.

10:39 (IST)

वृद्धाश्रम में भी मनाई गई होली

उत्तर प्रदेश के कानपुर के वृद्धाश्रम में लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाई खिलाकर होली का त्योहार मनाया.

09:09 (IST)

किरण बेदी ने फूलों से मनाई होली

पुडुचेरी में उपराज्यपाल किरण बेदी ने फूलों से होली का त्यौहार मनाया.

09:05 (IST)

उत्तर प्रदेश केमथुरा के बांके बिहारी मंदिर में होली का त्योहार मनाते लोग.

08:33 (IST)

राष्ट्रपति ने भी होली की बधाई दी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी.

 
08:32 (IST)

पीएम मोदी ने दी होली की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी.

08:21 (IST)

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में होली का जश्न मनाते लोग.

08:20 (IST)

जलते अंगारों पर चलकर मनाई गई होली

गुजरात के सूरत में लोगों ने होली का त्योहार एक अलग अंदाज में मनाया. यहां पर लोग होली की पूजा के लिए जलते अंगारों पर चले.

08:19 (IST)

CM योगी ने मनाई होली

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में होली के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी होली मनाई.

08:17 (IST)

महाकाल मंदिर में मनाई गई होली

मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली मनाते लोग.

मध्यप्रदेश: उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली मनाते लोग। #Holi pic.twitter.com/blL6Jqmfnb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2020