.

दिल्ली-NCR में बारिश के बाद जलमग्न हुई सड़कें, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में तेज़ गरज के साथ बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। सुबह से आसमान में काले घने बादल छाये रहे। मेघा बरसने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज गई।

News Nation Bureau
| Edited By :
26 Jul 2018, 01:44:10 PM (IST)

नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर में तेज़ गरज के साथ बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। सुबह से आसमान में काले घने बादल छाये रहे। मेघा बरसने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज गई।

यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

बारिश से गर्मी और उमस से राहत तो मिली लेकिन जलभराव की समस्या ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। दिल्ली-एनसीआर में कई सड़कें जलमग्न हो गई जिसके कारण जाम की परेशानी लोगों को झेलनी पड़ी। 

दिल्ली के मयूर विहार फेज 2 में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। 

गाजियाबाद में भी सड़कों के जलमग्न की तस्वीरें सामने आईं।

Severe water-logging in parts of #Ghaziabad city due to heavy rainfall in the area. pic.twitter.com/CcmO1eF66U

— ANI UP (@ANINewsUP) July 26, 2018

#WATCH Newly constructed Raj Nagar Extension Elevated Road in Ghaziabad heavily waterlogged due to heavy rains in the region pic.twitter.com/Mzf50j5SM1

— ANI UP (@ANINewsUP) July 26, 2018

और पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: मुबारकपुर में भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत, सुरक्षित निकाले गए लोग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अन्य जिलों में भी पिछले 24 घंटों से रुक-रुककर बारिश होने से मौसम सुहावाना हो गया है।

मौसम का यही रुख इस हफ्ते तक बना रहेगा। मौसम विभाग की ओर से 27 जुलाई के बाद एक दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 36 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, इलाबााद का 23 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

और पढ़ें: दिल्ली| मंडावली में भूख से तीन बहनों की गई जान, घटना की अलग से जांच शुरू