.

गुजरात: भानवगर-सोमनाथ राजमार्ग सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, 24 घायल

बताया जा रहा है कि एक तेज़ रफ़्तार ट्रक अचानक ही भानवगर-सोमनाथ राजमार्ग पर बने पुल पर फिसल गया। दुर्घटना अमरेली के रजुला में शुक्रवार रात हुई है।

News Nation Bureau
| Edited By :
23 Jun 2018, 08:41:14 AM (IST)

नई दिल्ली:

गुजरात के अमरेली में भानवगर-सोमनाथ राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए हैं।

हालांकि यह शुरुआती जानकारी है इसलिए आगे आकड़ों में बदलाव हो सकता है।

बताया जा रहा है कि एक तेज़ रफ़्तार ट्रक अचानक ही भानवगर-सोमनाथ राजमार्ग पर बने पुल पर फिसल गया। दुर्घटना अमरेली के रजुला में शुक्रवार रात हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन किया। जिसके थोड़ी देर बार राहत और बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच गई।

सभी घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज़ चल रहा है।

और पढ़ें- सचिन ने आईसीसी के इस नियम की आलोचना, वनडे में दो गेंदों का इस्तेमाल तबाही के साधन जैसा