.

गणेश चतुर्थी पर 'बप्पा' के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

वैसे तो पूरे भारत में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है, लेकिन महाराष्ट्र में गजानन हर घर में पधारेंगे।

News Nation Bureau
| Edited By :
25 Aug 2017, 01:00:11 PM (IST)

मुंबई:

देशभर में आज धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। गणपति बप्पा के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

वैसे तो पूरे भारत में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है, लेकिन महाराष्ट्र में गजानन हर घर में पधारेंगे। यह त्योहार पूरे 10 दिन तक विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा। 5 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन किया जाएगा।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर पर मनाई गई गणेश चतुर्थी।

कोयंबटूर: पुलियाकुलं विनयागर मंदिर में एशिया की दूसरी सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा (19 फीट और 190 टन) का अनावरण किया गया। बता दें कि एशिया की सबसे बड़ी गणेश मूर्ति मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थापित है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 25 फुट है। 

Asia's second largest Ganesha idol at 19 feet and weighing 190 tonnes unveiled at Coimbatore's Puliakulam Vinayagar Temple #GaneshChaturthi pic.twitter.com/WGcxwSuTt5

— ANI (@ANI) August 25, 2017

महाराष्ट्र के सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी है।

ये भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी 2017: जानें बप्पा को घर लाने का सही समय और पूजा विधि

Maharashtra: Devotees throng Mumbai's Siddhivinayak Temple on #GaneshChaturthi pic.twitter.com/dHLRHj62NZ

— ANI (@ANI) August 25, 2017

गणेश चतुर्थी के अवसर पर महाराष्ट्र के लालबागचा राजा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। लालबाग के राजा को 'नवसाचा गणपति' भी कहा जाता है।

Maharashtra: Lalbaugcha Raja witnesses rush of devotees on the occasion of #GaneshChaturthi pic.twitter.com/u2hP8M5kPy

— ANI (@ANI) August 25, 2017

एक तरफ गणेश चतुर्थी की धूम है तो वहीं दूसरी तरफ भोपाल में बप्पा की इको-फ्रैंडली मूर्ति डिमांड में है।

#GaneshChaturthi Eco-friendly idols in high demand in Bhopal pic.twitter.com/WNFvbVuuZ8

— ANI (@ANI) August 24, 2017

राजस्थान: गणेश जी के दर्शन के लिए जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भक्तों की लंबी लाइन लगी है। 

Rajasthan: Devotees in large numbers throng Jaipur's Moti Dungri temple on the occasion of #GaneshChaturthi pic.twitter.com/xAN3RwLuI6

— ANI (@ANI) August 25, 2017

महाराष्ट्र: नागपुर के टेकड़ी गणेश मंदिर में भक्तों ने की पूजा

Maharashtra: Devotees offer prayers at Nagpur's Tekdi Ganesh temple on #GaneshChaturthi pic.twitter.com/nJhqj2AJme

— ANI (@ANI) August 25, 2017

महाराष्ट्र: पुणे में धूमधाम से मनाई जा रही है गणेश चतुर्थी

Maharashtra : #GaneshChaturthi celebrations underway in Pune pic.twitter.com/f6niCFWtJL

— ANI (@ANI) August 25, 2017

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2017: इन 5 मोदक से करें गणेश चतुर्थी की शुरूआत