.

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को मिलेगा इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने की घोषणा

सिंह को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाली एक अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा पुरस्कार के लिए सर्वसम्मति से चुना गया।

News Nation Bureau
| Edited By :
19 Nov 2017, 04:36:44 AM (IST)

नई दिल्ली:

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 2004 से 2014 के बीच देश का नेतृत्व करने और वैश्विक स्तर पर भारत का औहदा बढ़ाने के लिए इस साल का इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार दिया जाएगा।

इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के बयान के अनुसार, सिंह को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाली एक अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा पुरस्कार के लिए सर्वसम्मति से चुना गया।

ट्रस्ट सचिव सुमन दुबे ने इस संबंध में बयान जारी कर यह जानकारी दी।

विश्व में भारत का स्थान बेहतर करने और चीन पाकिस्तान के साथ संबंधो में सुधार, साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में उनके उतकृष्ट योगदान की वजह से उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। मनमोहन सिंह को इस पुरस्कार में एक ट्रॉफी, नक़द पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

मनमोहन सिंह जवाहर लाल नेहरु और इंदिरा गांधी के बाद सबसे अधिक लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने वाले शख़्स थे। मनमोहन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर भी रह चुके हैं। पी वी नरसिंह राव के प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह भारत के वित्त मंत्री भी रहे थे।

ICJ चुनाव में भारत के पक्ष में माहौल: सैयद अकबरुद्दीन