ओडिशा में वन विभाग ने पकड़ा तेंदुआ, 4 साल के बच्चे का किया था शिकार
ओडिशा के नुआपाड़ा में 4 साल के बच्चे मार कर खा जाने वाले तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ लिया।
नई दिल्ली:
ओडिशा के नुआपाड़ा में 4 साल के बच्चे मार कर खा जाने वाले तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ लिया। नुआपाड़ा के हल्दी गांव में चीता ने 4 साल बच्चे का शिकार कर डाला था और 2 गांववालों को जख्मी कर दिया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारीयों ने पिंजरे में बकरी को रखा ताकि वे उनकी पकड़ में आ सके।
पकड़े गए तेंदुए ने गांव की एक वृद्ध महिला और उसकी बेटी पर हमला किया था। दानाबाई पांडे (60) और चांदनी (10) एक कमरे में सो रहे थे तभी लगभग रात 1 बजे तेंदुएं ने बच्चे को खींचने की कोशिश की थी। दानबाई पांडेय ने शोर मचाकर अपनी बेटी को तेंदुए का शिकार होने से बचा लिया।
और पढ़ें: मानसून सत्र: चीन, कश्मीर और किसानों का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस, मुश्किल होगा फ्लोर मैनेजमेंट
तेंदुए ने 26 मई की रात को चार वर्षीय छगन को उठाया और उसे मार डाला। यह घटना तब हुई, जब चार वर्षीय छगन अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर के बाहर सो रहा था।
और पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव आज, मीरा कुमार के मुकाबले NDA उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का पलड़ा भारी